ब्रेकिंग न्यूज : लारेंस बिश्नोई गैंग ने मांगी यूट्यूबर सौरव जोशी से दो करोड़ की फिरौती!, रकम न देने और पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी – भारत केसरी टीवी

ब्रेकिंग न्यूज : लारेंस बिश्नोई गैंग ने मांगी यूट्यूबर सौरव जोशी से दो करोड़ की फिरौती!, रकम न देने और पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी

हल्द्वानी। देश भर में खौफ का पर्याय बने लारेंस बिश्नोई गैंग ने अब उत्तराखंड के मशहूर यू ट्यूबर सौरव जोशी को भी धमकी दे डाली है। गैंग की ओर से एक पत्र भेजकर सौरव जोशी से दो करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई है।

Advertisement

फिरौती न देने पर सौरव को जान से मारने की धमकी दी गई है। सौरव ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

सौरव जोशी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्हें यह धमकी भरा पत्र उनके घर पर प्राप्त हुआ। पत्र में गैंग के सदस्य ने खुद को करन बिश्नोई बताया और लिखा कि यह आदेश गैंग के प्रमुख लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से दिया गया है। पत्र में कहा गया, “हम आपको पांच दिन का समय दे रहे हैं। यदि आपने रकम नहीं दी या पुलिस को खबर दी, तो आपके परिवार के सदस्यों को एक-एक कर मार दिया जाएगा।”

Advertisement

पत्र में धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम आईडी (karanbishnoi5672) का उल्लेख किया, जिसे गैंग ऑपरेट करता है। पत्र के अंत में “जय महाकाल” लिखते हुए धमकी को और गंभीर बनाया गया। सौरव की तहरीर पर पुलिस ने कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। सौरव ने कहा कि वह और उनका परिवार इस धमकी के बाद डरे हुए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

इस धमकी भरे पत्र के मिलने से सौरव जोशी के प्रशंसकों और हल्द्वानी के नागरिकों में चिंता का माहौल है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000