पांवटा न्यूज : स्कूल में चल रही छठी की गेम्स क्लास, बच्चे को आए च*क्कर और हो गई मौ#त – भारत केसरी टीवी

पांवटा न्यूज : स्कूल में चल रही छठी की गेम्स क्लास, बच्चे को आए च*क्कर और हो गई मौ#त

पांवटा साहिब। यहां के सूरजपुर में निजी स्कूल में खेल की कक्षा के दौरान एक 12 वर्षीय छठी के छात्र की मौत हो गई । कक्षा के दौरान बालक ने अचानक सिरदर्द और चक्कर आने की शिकायत की थी। उसे तुरंत एक निजी चिकित्सालय ले जया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार श्रीगुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में गत दिवस कक्षा छह की गेम्स क्लास जारी थी। इसी कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्षीय राघव ने अचानक अध्यापकों से सिर में दर्द व चक्कर आने की शिकायत की। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को सूचित किया और बच्चे को अचेत अवस्था में निजी जेसी जुनेजा मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत लाया घोषित कर दिया।

Advertisement

बच्चे की मौत की सूचना मिलने पर परिजन और रिश्तेदारों अस्पताल व सूरजपुर स्कूल परिसर में एकत्रित हो गए। बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बच्चे का शव सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। इससे पहले छात्र की तबीयत खराब होने पर स्कूल स्टाफ उसके पिता से मोबाइल पर बात करवाई। बच्चे ने अपने पापा को तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी। हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे साथ लगते अस्पताल पहुंचाया गया।

Advertisement

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि स्कूल पहुंचने से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया था। पुलिस बच्चे की मौत के कारणों की जांच में जुट गई है। स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एएसपी अदिति सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। उधर, स्कूल प्रबंधन ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर शोक संदेश साझा किया है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000