अधिवक्ता दीक्षा भारती को बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर नेशनल फ़ेलोशिप अवार्ड–2025 से सम्मानित – भारत केसरी टीवी

अधिवक्ता दीक्षा भारती को बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर नेशनल फ़ेलोशिप अवार्ड–2025 से सम्मानित

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

दिल्ली। भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह में न्याय जगत की उभरती प्रतिभा अधिवक्ता दीक्षा भारती को क्रिमिनल लॉ (Criminal Law) के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और PHD के दौरान किए गए नवाचारपूर्ण शोध के लिए “बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर नेशनल फ़ेलोशिप अवार्ड–2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कल, 18 दिसंबर 2025 को राजधानी दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।

Advertisement

भारतीय दलित साहित्य अकादमी की राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति द्वारा अधिवक्ता दीक्षा भारती का चयन विधि विज्ञान (Legal Science) में उनकी असाधारण उपलब्धियों, विशेषकर हिमाचल हाईकोर्ट में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए किया गया।

समारोह में अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर सहित अनेक प्रतिष्ठित विद्वान, साहित्यकार, न्यायविद एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। वक्ताओं ने दीक्षा भारती के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्रिमिनल लॉ के क्षेत्र में उनके शोध और हिमाचल हाईकोर्ट में उनके पेशेवर समर्पण ने न केवल कानूनी क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छुई हैं, अपितु समाज के वंचित वर्गों को न्याय दिलाने की दिशा में भी एक मिसाल पेश की है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद अधिवक्ता दीक्षा भारती ने भारतीय दलित साहित्य अकादमी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि:

“बाबा साहेब के नाम पर मिला यह पुरस्कार मेरे लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह मुझे विधि सेवा और शोध के क्षेत्र में और अधिक समर्पण व ईमानदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।”

यह सम्मान समारोह न्याय, सामाजिक सरोकार और अकादमिक उत्कृष्टता के संगम का एक सशक्त उदाहरण रहा।

#DikshaBharti #AmbedkarNationalFellowship #CriminalLaw #LegalExcellence #HimachalHighCourt #NationalAward

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000