ऊना के हरोली में पांच करोड़ का ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने किया शिलान्यास – भारत केसरी टीवी

ऊना के हरोली में पांच करोड़ का ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने किया शिलान्यास

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

डिप्टी सीएम ने किया शिलान्यास, एक स्थान पर ड्राइविंग टेस्ट-वाहन पासिंग की सुविधा

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के रोड़ा में पांच करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) का शिलान्यास किया। इस स्टेशन का निर्माण नौ महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके शुरू होने से वाहनों की फिटनेस जांच और पासिंग आधुनिक मशीनों के माध्यम से होगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एटीएस में भारी वाहनों, हल्के वाहनों, तीनपहिया और दोपहिया वाहनों की फिटनेस जांच के लिए तीन टेस्टिंग लेन बनाई जाएंगी। इस स्थान पर ट्रैफिक पार्क पहले ही बनाया जा चुका है, जहां ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ड्राइविंग टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है।

अब एटीएस शुरू होने के बाद इसी स्थान पर ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग, दोनों की सुविधा मिलेगी। इससे लोगों को एक ही स्थान पर दोनों सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के निर्माण में लोक निर्माण विभाग द्वारा भवन, टेस्टिंग लेन, निरीक्षण क्षेत्र, कार्यालय, प्रतीक्षालय, पार्किंग और अन्य आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव रणजीत राणा,संदीप अग्निहोत्री, केवल सिंह औजला, अशोक ठाकुर, सुभद्रा चौधरी, विनोद कुमार बिट्टू, शारदा, विशाल शर्मा, मोहन रावत, पवन शर्मा, राज कुमार,कमल शर्मा, राजेश जोशी, नितिन कुमार, पुनीत कुमार आदि अधिकाकरियों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रामपुर पुल से हरोली जलभवन तक बस रहा न्यू हरोली

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक के क्षेत्र को न्यू हरोली के रूप में विकसित किया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000