राशन डिपुओं में मिलेगी हरे मूंग की दाल, खाद्य आपूर्ति निगम ने भेजी 1.13 लाख क्विंटल दालों की डिमांड – भारत केसरी टीवी

राशन डिपुओं में मिलेगी हरे मूंग की दाल, खाद्य आपूर्ति निगम ने भेजी 1.13 लाख क्विंटल दालों की डिमांड

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

प्रदेश में खाद्य आपूर्ति निगम ने भेजी 1.13 लाख क्विंटल दालों की डिमांड

प्रदेश के राशन डिपुओं में जल्द ही उपभोक्ताओं को मूंग साबूत की दाल भी सस्ते दामों पर मिलेगी। खाद्य आपूर्ति निगम ने भेजी एक लाख 13 हजार 240 क्विंटल दालों की डिमांड केंद्र सरकार भेजी है। केंद्र से एलोकेशन की मंजूरी मिलने के बाद मामला प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। प्रदेश सरकार से अप्रूवल मिलने के बाद खाद्य आपूर्ति निगम दालों का सप्लाई ऑर्डर जारी करेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने केंद्र सरकार को भेजी डिमांड में मल्का दाल का 31,542 क्विंटल, उड़द साबूत दाल का 26,835 क्विंटल, दाल चना का 37,884 क्विंटल और मूंग साबूत दाल का 16,979 क्विंटल की डिमांड भेजी है। खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल और खाद्य आपूर्ति निगम के महा प्रबंधक अरविंद शर्मा ने बताया राशन डिपुओं मेंं दी जाने वाली दालों को लेकर केंद्र सरकार को डिमांड भेज दी गई है।

गौर हो कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत हर माह राशन कार्ड धारकों को दो लीटर खाद्य तेल उपलब्ध करवाती है। हिमाचल में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से सैकड़ों डिपुओं के जरिए राशन वितरित किया जाता है। प्रदेश सरकार पहले से ही राशन कार्ड धारकों को सस्ती दरों पर रिफाइंड और सरसों सहित दालें और अन्य राशन का सामन उपलब्ध करवा रही है। राशन डिपो में मूंग की दाल भी सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाने से आम लोगों, खासकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत मिलेगी। खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल ने कहा कि केंद्र से एलोकेशन की मंजूरी मिलने के बाद मामला प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। सरकार से अप्रूवल के बाद दालों की सप्लाई

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000