राजगढ़ में युवक और महिला ने की आत्महत्या, एक महीने से किराए के कमरे में रह रहे थे दोनों* – भारत केसरी टीवी

राजगढ़ में युवक और महिला ने की आत्महत्या, एक महीने से किराए के कमरे में रह रहे थे दोनों*

मदन शर्मा

Advertisement

राजगढ़ उपमंडल के मयोग गांव में एक युवक और महिला की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। दोनों पिछले करीब एक महीने से गांव में किराए के कमरे में रह रहे थे। मृतकों की पहचान अजय निवासी कोटला मांगन और ममता निवासी बाग डिंबर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों मयोग गांव में किराए के कमरे में रह रहे थे, जहां बीती रात दोनों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

Advertisement

घटना की सूचना मिलने पर राजगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000