कण्डाघाट की नई धर्मशाला में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा भव्य शिव कथा का आयोजन – भारत केसरी टीवी

कण्डाघाट की नई धर्मशाला में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा भव्य शिव कथा का आयोजन

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

भाजपा के वरिष्ठ नेता तरसेम भारती व होटल एसोसिएशन चैल के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने की शिरकत; साध्वी श्वेता भारती और स्वामी धीरानंद के प्रवचनों से शिवमय हुआ वातावरण

 

कण्डाघाट/सोलन, 27 अक्टूबर 2026:

कण्डाघाट स्थित नई धर्मशाला में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा एक भव्य एवं अलौकिक शिव कथा का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी तरसेम भारती तथा होटल एसोसिएशन चायल के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे और कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

 

कथा के दौरान संस्थान की पूज्य साध्वी श्वेता भारती जी एवं स्वामी धीरानंद जी ने अपने मुखारविंद से भगवान भोलेनाथ के दिव्य स्वरूप, भक्ति एवं अध्यात्म की बहुत ही प्रेरणादायी और गूढ़ व्याख्या की।

 

कथा में सम्मिलित होने के उपरांत भाजपा के वरिष्ठ नेता तरसेम भारती ने कहा, “आज स्वामी धीरानंद जी और साध्वी श्वेता भारती जी के मुखारविंद से भगवान शिव की पावन कथा सुनने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। साध्वी जी द्वारा अध्यात्म और भक्ति पर दी गई प्रेरणादायी व्याख्या से मन असीम शांति, आनंद और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। ऐसे भक्तिमय वातावरण में प्रभु शरण का अनुभव वाकई अद्भुत और अलौकिक है।”

 

इस दौरान होटल एसोसिएशन चायल के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने भी भगवान शिव के चरणों में नमन करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। कथा में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर महादेव’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयकारों के साथ पूरे माहौल को शिवमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों के लिए प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000