धर्मशाला में भाजपा का कांग्रेस पर हमला, 30 अक्तूबर को निकलेगी पदयात्रा – भारत केसरी टीवी

धर्मशाला में भाजपा का कांग्रेस पर हमला, 30 अक्तूबर को निकलेगी पदयात्रा

मदन शर्मा

Advertisement

*‘लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ प्रदेश के चार स्थानों पर होंगे आयोजन*

Advertisement

 

*विपिन परमार ने ईवीएम और मतदाता सूची के मुद्दे पर भी घेरा**

 

-धर्मशाला

 

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने मंगलवार को धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ प्रदेश में चार स्थानों पर विशाल पदयात्राएं निकालेगी। धर्मशाला में 30 अक्तूबर, शिमला में एक नवंबर तथा मंडी और हमीरपुर में चार नवंबर को पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन अभियानों के माध्यम से भाजपा कांग्रेस की नीतियों और उसके राजनीतिक रवैये को जनता के सामने रखेगी। विपिन परमार ने दावा किया कि पदयात्राओं को समाज के विभिन्न वर्गों का समर्थन मिल रहा है। इनमें चिकित्सक, इंजीनियर, खिलाड़ी, उच्च अधिकारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, पत्रकार और धर्मगुरु भी भागीदारी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों में हार के बाद कांग्रेस ईवीएम पर सवाल उठाने के साथ चुनाव आयोग और उच्चतम न्यायालय जैसी लोकतांत्रिक संस्थाओं पर टिप्पणियां करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने शिक्षा, विज्ञान, अंतरिक्ष, रोजगार और बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है और वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान मजबूत हुई है।

आपातकाल का उल्लेख करते हुए परमार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में आपातकाल के दौरान लाखों लोगों को जेल में डाला गया और प्रेस पर सेंसरशिप लगाई गई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि उस समय कांग्रेस को लोकतंत्र खतरे में क्यों नजर नहीं आया। उन्होंने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का समर्थन करते हुए कहा कि मृत, स्थानांतरित और दोहरी प्रविष्टियों वाले मतदाताओं की पहचान करना जरूरी है। उनके अनुसार, फॉर्म-6 और बूथ स्तर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की भागीदारी से मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मदद मिलती है। परमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने ईवीएम और मतपत्र, दोनों माध्यमों से हुए चुनावों में जीत हासिल की है। उन्होंने धर्मशाला, मंडी और सोलन नगर निगमों के चुनावों तथा पंचायती राज संस्थाओं में भाजपा समर्थित प्रतिनिधियों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस के चुनावी आरोपों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल घुसपैठ के मुद्दे पर उचित रुख नहीं अपनाते, जबकि भाजपा सुशासन और राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देती है। इस दौरान धर्मशाला के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, पूर्व विधायक अरुण मेहरा (कूक्का), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा और मीडिया सह-प्रभारी विश्व चक्षु सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000