राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने महाकालेश्वर, काल भैरव और मंगलनाथ मंदिरों में पूजा-अर्चना की – भारत केसरी टीवी

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने महाकालेश्वर, काल भैरव और मंगलनाथ मंदिरों में पूजा-अर्चना की

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने आज उज्जैन के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों का दौरा किया और श्री महाकालेश्वर, श्री काल भैरव तथा श्री मंगलनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Advertisement

 

राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में पवित्र भस्म आरती में हिस्सा लिया और भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने श्री काल भैरव और श्री मंगलनाथ मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

 

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश और देश की शांति, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि उज्जैन भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत में विशेष स्थान रखता है। यहां के प्राचीन मंदिरों का दिव्य वातावरण देश की समृद्ध आस्था और भक्ति की परंपराओं को दर्शाता है।

 

उन्होंने भगवान महाकाल, बाबा काल भैरव और भगवान मंगलनाथ से हिमाचल प्रदेश तथा देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000