प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगें खडग़े, नहीं तो करेंगे कानूनी कार्रवाई: विश्व चक्षु धर्मशाला: 27 अक्टूबर, 2026 – भारत केसरी टीवी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगें खडग़े, नहीं तो करेंगे कानूनी कार्रवाई: विश्व चक्षु धर्मशाला: 27 अक्टूबर, 2026

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के विवादित बयान की भाजपा ने कड़ी निंदा की है। हिमाचल प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा विवादित टिप्पणी पर कांग्र्रेस अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगें, नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। चक्षु ने कहा कि मल्लिकार्जुन खडग़े द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के प्रति कथित रूप से की गई अपमानजनक टिप्पणी की भाजपा कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन किसी के दिवंगत पिता और परिवार को निशाना बनाना भारतीय संस्कृति, सामाजिक मर्यादाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन राष्ट्रसेवा और देश के विकास के लिए समर्पित किया है। उनके परिवार के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना कांग्रेस की संकीर्ण राजनीतिक सोच और बढ़ती हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राजनीति में विचारों और नीतियों का विरोध होना चाहिए, न कि व्यक्तिगत अपमान और परिवार पर अनर्गल टिप्पणियां। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को अपनी राजनीतिक जिम्मेदारी समझते हुए सार्वजनिक जीवन में शालीनता और मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। लोकतंत्र में असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन यह अधिकार किसी को भी अपमानजनक भाषा के प्रयोग की छूट नहीं देता। उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे से मांग की कि वे अपनी कथित टिप्पणी पर स्थिति स्पष्ट करें और यदि टिप्पणी अपमानजनक थी, तो देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000