HRTC से 366 बसों की विदाई, 15 साल या 9 लाख KM चल चुकी गाड़ियां बेड़े से होंगी बाहर – भारत केसरी टीवी

HRTC से 366 बसों की विदाई, 15 साल या 9 लाख KM चल चुकी गाड़ियां बेड़े से होंगी बाहर

मदन शर्मा

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए एचआरटीसी अपने पुराने बस बेड़े की विदाई और नई बसों की एंट्री की तैयारी में है। निगम की 15 साल पुरानी और नौ लाख किलोमीटर का सफर पूरा कर चुकी 366 डीजल बसों को चरणबद्ध तरीके से बेड़े से बाहर किया जाएगा। इन बसों की नीलामी के बाद नई बसों की खरीद प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं, प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का दायरा बढ़ाने के लिए चार्जिंग नेटवर्क पर सरकार 60 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करेगी। इसके साथ ही 250 नई डीजल बसें खरीदने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने की तैयारी है। यानी एचआरटीसी के सामने एक ओर पुराने वाहनों को हटाकर बेड़ा दुरुस्त करने की चुनौती है, तो दूसरी ओर बढ़ते घाटे के बीच परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की कवायद भी तेज हो रही है
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को गति देने के लिए प्रदेश में चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए सरकार 60 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करेगी। इससे पहले ई-बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने पर 110 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस तरह चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार पर कुल 170 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का प्रावधान है। चार्जिंग स्टेशन बढऩे से प्रदेश के विभिन्न रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन आसान होने की उम्मीद है। पहाड़ी क्षेत्रों में ई-बसों के संचालन के लिए पर्याप्त चार्जिंग सुविधाएं विकसित करना परिवहन व्यवस्था के विद्युतीकरण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है
घाटे के बीच ग्रांट बढ़ाने की मांग
एचआरटीसी की वित्तीय स्थिति को मजबूत करना निगम प्रबंधन के सामने बड़ी चुनौती बना हुआ है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000