हिमाचल विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित – भारत केसरी टीवी

हिमाचल विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

91 प्रतिशत संग देश में सबसे अधिक सत्र उत्पादकता

Advertisement

विधानसभा अध्यक्ष बोले लगभग 45 घंटे 30 मिनट तक चली सदन की कार्यवाही

हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र वीरवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। इससे पहले सदन में राष्ट्रगीत का गायन हुआ, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने विधानसभा को अनिश्चितकाल के स्थगित कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में जानकारी कहा कि चौदहवीं विधान सभा का 12वां सत्र अपेक्षा अनुरूप पूर्ण सफलता के साथ संपन्न हुआ है। यह सत्र 21 अगस्त से आरंभ हुआ तथा तीन सितंबर तक चला। इस सत्र में कुल 10 बैठकों का आयोजन किया गया, जिसकी कार्यवाही लगभग 45 घंटे 30 मिनट तक चली। इस तरह सत्र की उत्पादकता 91 प्रतिशत रही जो कि देश में सर्वाधिक अधिक रही। सत्र के पहले दिन पूर्व विधायक स्व. विजयेंद्र सिंह, राम चंद भाटिया, ज्ञान चंद तथा राम रत्न शर्मा के प्रति शोकोद्गार प्रकट कर समूचे सदन द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस सत्र के दौरान कुल 786 प्रश्नों की सूचनाओं पर सरकार द्वारा उत्तर उपलब्ध करवाए गए। श्री पठानिया ने कहा कि सत्र में नियम 62 के तहत 14, नियम 101 के तहत पांच तथा नियम 130 के तहत दो विषयों तथा नियम 324 के तहत 11 विषयों पर चर्चा की गई। शून्यकाल के दौरान 34 विषयों को सदन में उठाया गया।

सदन में हाई लेबल डिबेट

संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि विधानसभा की अपनी ऊंची परंपराएं रही हैं और हमारे डिबेट का लेवल भी बहुत हाई लेवल का रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे नौजवान तथा हमारे फस्र्ट टाइम एम.एल.ए. चाहे वे सत्ता पक्ष के हों या विपक्ष के उनकी परफॉर्मेंस बहुत अच्छी है। सदन की जो डिग्निटी है और इसकी जो परंपराएं हैं, उन्हें हम सभी बहुत अच्छी तरह से निभाते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000