मार्च-अप्रैल 2027 तक शुरू होगा 450 मेगावाट शोंगटोंग-करछम जलविद्युत परियोजना, सीएम सुक्खू ने दिए काम तेज करने के निर्देश – भारत केसरी टीवी

मार्च-अप्रैल 2027 तक शुरू होगा 450 मेगावाट शोंगटोंग-करछम जलविद्युत परियोजना, सीएम सुक्खू ने दिए काम तेज करने के निर्देश

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को ऊर्जा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को किन्नौर जिले में सतलुज नदी पर निर्माणाधीन 450 मेगावाट शोंगटोंग-करछम जलविद्युत परियोजना का कार्य तेज़ी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को मार्च-अप्रैल 2027 तक हर हाल में चालू किया जाए।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि परियोजना के पावर हाउस का लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि मौजूदा मानसून के दौरान सतलुज नदी का प्रवाह बे-4 और बे-5 से मोड़ा जाएगा, ताकि बैराज का निर्माण कार्य जारी रह सके। साथ ही बे-1, बे-2 और बे-3 पर भी समानांतर रूप से कार्य किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल की स्वच्छ ऊर्जा अवसंरचना को मजबूत करने और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह परियोजना राज्य की बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने, ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता मजबूत करने और पर्यावरण के अनुकूल विकास को गति देने में अहम भूमिका निभाएगी।

 

उन्होंने कहा कि तकनीकी और भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद सरकार लगातार निगरानी और बेहतर परियोजना प्रबंधन के माध्यम से कार्य को गति दे रही है। इसी का परिणाम है कि परियोजना का 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है।

 

परियोजना के पूर्ण होने पर हर वर्ष करीब 1,579 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। इससे प्रदेश की ऊर्जा क्षमता और ग्रिड स्थिरता मजबूत होगी। साथ ही राज्य की अर्थव्यवस्था को लगभग 900 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष का लाभ मिलने का अनुमान है।

 

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी. नज़ीम, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, एचपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आबिद हुसैन सादिक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000