हिमाचल में बनेंगे चार नए ई-डिपो, हरित परिवहन को मिलेगा बढ़ावा, 100 नई इलेक्ट्रिक बसें भी होंगी शामिल – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में बनेंगे चार नए ई-डिपो, हरित परिवहन को मिलेगा बढ़ावा, 100 नई इलेक्ट्रिक बसें भी होंगी शामिल

[ मदन शर्मा]

Advertisement

नादौन, ठियोग, हरोली और नाहन में स्थापित होंगे डिपो

Advertisement

राज्य में हरित परिवहन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

हिमाचल प्रदेश में हरित एवं आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम के चार नए ई-डिपो स्थापित किए जाएंगे। इन डिपो के शुरू होने से प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों का नेटवर्क तेजी से विस्तारित होगा और दुर्गम क्षेत्रों तक पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा पहुंचाने का रास्ता भी आसान होगा। इन डिपो से 100 नई इलेक्ट्रिक बसों का भी संचालन किया जाएगा। प्रत्येक डिपो से 25-25 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार नादौन, ठियोग, हरोली और नाहन में ई-डिपो स्थापित किए जाने हैं। इनमें नाहन और ठियोग डिपो के लिए केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि नादौन और हरोली के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। निगम को उम्मीद है कि इन दोनों डिपो की मंजूरी भी शीघ्र मिल जाएगी, जिसके बाद निर्माण और अन्य औपचारिकताओं का कार्य तेज गति से पूरा किया जाएगा। अधिकारियों का अनुमान है कि अगले दो से तीन माह के भीतर इन चारों डिपो का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इन ई-डिपो के माध्यम से प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन नई व्यवस्था के तहत होगा।

बसों की आपूर्ति भारत सरकार की ओर से की जाएगी, जबकि उनका संचालन एचआरटीसी करेगा। संचालन व्यवस्था में बसों के चालक और तकनीकी प्रबंधन भारत सरकार के जिम्मे रहेगा, जबकि एचआरटीसी परिचालक उपलब्ध कराएगा। बसों के संचालन से होने वाली आय परिवहन निगम को मिलेगी, जिससे निगम की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000