नशे के खिलाफ अभियान में सरकार के साथ, लेकिन नीतियों में स्पष्टता जरूरी : जयराम ठाकुर – भारत केसरी टीवी

नशे के खिलाफ अभियान में सरकार के साथ, लेकिन नीतियों में स्पष्टता जरूरी : जयराम ठाकुर

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

*मंडी के तिरस्कार का खमियाजा भुगतेगी सुक्खू सरकार जयराम*

 

नगर निगम मंडी के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सन्यारड़, पैलेस कालोनी-2, 10 सुहड़ा तथा वार्ड पैलेस कालोनी-1 में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि मंडी की जनता के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार का जवाब आगामी चुनावों में कांग्रेस को भुगतना होगा। सत्ता परिवर्तन होते ही कांग्रेस सरकार ने मंडी के विकास को ठप्प करने का अभियान शुरू कर दिया था। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सी.एम. को अपने ही फैसलों को बदलने की आदत हो गई है।

सरकार ऐसे निर्णय लेती है जिनका कोई ठोस आधार नहीं होता और फिर दबाव या विफलता के कारण उन्हें वापस ले लिया जाता है। बिना सिर-पैर के फैसले लेना और फिर उन पर अडिग न रहना सुक्खू सरकार की पहचान बन गई है, जिससे राज्य की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, उन्होंने नशे के खिलाफ सरकार के अभियान पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा सरकार के साथ है लेकिन सरकार को अपनी नीतियों में स्पष्टता और दृढ़ता लाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000