पठानकोट-जालंधर बाईपास पर ड्यूटी के दौरान हवलदार को लगी गोली, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत – भारत केसरी टीवी

पठानकोट-जालंधर बाईपास पर ड्यूटी के दौरान हवलदार को लगी गोली, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

पठानकोट, 5 अगस्त: पठानकोट-जालंधर बाईपास स्थित

Advertisement

चक्की पुल पर मंगलवार सुबह ड्यूटी के दौरान तैनात हवलदार बलबीर पाल सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक जालंधर का रहने वाला था और पुलिस विभाग में हवलदार के पद पर कार्यरत था।

Advertisement

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बलबीर पाल सिंह नाके पर अपनी सरकारी राइफल की सफाई कर रहा था, उसी दौरान अचानक गोली चल गई जो उसे लग गई। गोली लगने के तुरंत बाद उसे गंभीर अवस्था में एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-2 के प्रभारी इंस्पेक्टर मनदीप सलगोत्रा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा पूरे घटनास्थल की फोरेंसिक जांच की जा रही है और मृतक की सर्विस राइफल को भी कब्जे में लिया गया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच को आत्महत्या, दुर्घटना या तकनीकी गड़बड़ी के एंगल से भी देख रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000