उत्तराखंड की सड़कोंं पर यमराज : यहां बोलेरो खाई में गिरी, पिता पुत्री की मौत, एक अन्य गंभीर – भारत केसरी टीवी

उत्तराखंड की सड़कोंं पर यमराज : यहां बोलेरो खाई में गिरी, पिता पुत्री की मौत, एक अन्य गंभीर

चमोली। जिले के अंतरगत नंदानगर सुतोल मार्ग पर चार लोगों को ले जा रही बोलेरो खाई में जा गिरी। हादसे में पिता—पुत्री की मौत हो गई। जबकि चालक सहित दो लोग इस हादसे में घायल हो गए। एक घायल को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

Advertisement

मिल रही जानकारी के अनुसार यूपी चमोली के सुतोल गांव से चालक समेत चार लोगों को लेकर बोलेरो 11टीए1293 नंदानगर की ओर रवाना हुआ था। बताया जा रहा है कि पेरी गांव के पास वाहन का स्टेयरिंग लॉक हो गया।

Advertisement

इसके बाद चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और अनियंत्रित वाहन पेरी गांव के पास कई फीट गहरी खाई में जा पलटा। वाहन के खाई में गिरने की आवाज सुनक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी नंदानगर पुलिस को दी। कुछ ही देर में नंदानगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लेागों के साथ राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

Advertisement

काफी प्रयास के बाद तीन घायलों को सड़क तक पहुंचाया जा सका जबकि सुतोल निवासी 40 वर्षीय भरत सिंह की मौके पर मौत होने के कारण उनका शव सडक तक पहुंचाया गया। तीन घायलों में भरत सिंह की बेटी 14 वर्षीय सपना, चमोली निवासी चालक गोविंद सिंह व यहीं के 24 वर्षीय प्रताप सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर पहुंचाया गया।

Advertisement

लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही सपना ने भी दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। एक अय घायल प्रताप सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाद में उसे कुरुड़ हेलीपैड से एयर एंबुलैंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000