सोलन ब्रेकिंग : विषपान के शिकार व्यक्ति ने आईजीएमसी शिमला में तोड़ा दम – भारत केसरी टीवी

सोलन ब्रेकिंग : विषपान के शिकार व्यक्ति ने आईजीएमसी शिमला में तोड़ा दम

सोलन। अर्की थाना क्षेत्र में जहरखुरानी का शिकार हुए व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। मृतक की पहचान अर्की के बातल गांव निवासी 42 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है। सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार 25 सितंबर के अर्की थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि सिविल अस्पताल अर्की में एक व्यक्ति को जहरखुरानी की अवस्था में सिविल अस्पताल अर्को लाया गया है। इस सूचना पर पुलिस थाना अर्की की पुलिस टीम सिविल अस्पताल अर्की पहुंची जहां पर बातल गांव निवासी 42 वर्षीय मनीष कुमार को उपचाराधीन पाया गया। मनीष की हालत काफी नाजुक थी जिस पर उसे आगामी उपचार हेतू आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया। इसी दिन आईजीएमसी में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Advertisement

पुलिस ने मृतक के परिजनों व अन्य गवाहों से पूछताछ की और शव को आईजएमसी शिमला में ही पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद मृतक के शव को अन्तिम दाह संस्कार हेतू उसके परिजनों को सौपा गया। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि मनीष ने विषपान क्यों किया। फिर भी मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर जारी है । पुलिस ने मृतक का बिसरा जांच के लिए जुन्गा की फारेंसिक लैब भेज दिया है। प्रकरण की जांच जारी है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000