‘आपका बेटा केस में फंस गया है, पैसा भेजो…’ — डिजिटल अरेस्ट के नए जाल में फंसा रहे साइबर ठग, शिमला साइबर सेल ने जारी की एडवाइजरी – भारत केसरी टीवी

‘आपका बेटा केस में फंस गया है, पैसा भेजो…’ — डिजिटल अरेस्ट के नए जाल में फंसा रहे साइबर ठग, शिमला साइबर सेल ने जारी की एडवाइजरी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

वीडियो कॉल डिजिटल अरेस्ट का दिखा रहे साइबर ठग
डिजिटल अरेस्ट को लेकर साइबर सैल ने जारी की एडवाईजरी
अपका बेटा क्रिमनल केस में फंस गया है…..पैसा भेज दो मामला रफा दफा हो जाएगा। साइबर ठगों ने ठगी का अब नया तरीका निकाला लिया है। साइबर ठग अब डिजिटल अरेस्ट के झांसे में लोगों को फंसाकर ठग रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में भी साइबर ठग लोगों को डिजिटल अरेस्ट के झांसे में फंसाने लगे हैं। डिजिटल अरेस्ट से जुड़ी शिकायत साइबर सेल शिमला में मिल रही है। डिजिटल अरेस्ट को लेकर साइबर सेल शिमला ने एडवाइजरी जारी की है। डिजिटल अरेस्ट दरअसल एक टर्म है जिसमें साइबर फ्रॉड करने वाला व्यक्ति किसी व्यक्ति को अरेस्ट करने का डर दिखा कर उसी के घर में कैद कर देता है। इसमें साइबर फ्रॉड आपको वीडियो कॉल करते हैं और अपने आसपास का बैकग्राउंड बिल्कुल किसी पुलिस स्टेशन की तरह बना लेते हैं। या फिर किसी सरकारी जांच एजेंसी के दफ्तर की तरह जिसे देखकर सामने वाला व्यक्ति डर जाता है और इन फ्रॉड की बातों में आ जाता है।
इसके बाद यह साइबर फ्रॉड आपके साथ स्कैम करना शुरू कर देते हैं. इसमें जो सबसे अहम बात होती है वह यह की फ्रॉड सामने वाले व्यक्ति को पूरे वीडियो कॉल के दौरान कहीं जाने नहीं देता और न ही किसी को कॉल या मैसेज करने देता है। फिर उसे यह कहकर गुमराह किया जाता है कि उसका आधार कार्ड या बैंक अकाउंट या फिर सिम कार्ड गैरकानूनी तौर पर इस्तेमाल हो रहा है। या कहता है कि आपका कोई अपना किसी जुर्म में फंस गया है और जमानत के लिए वह आपसे पैसे ऐंठने लगता है। इन तरीकों से बच सकते हैं कभी भी कोई आपको वीडियो कॉल करके इस तरह की जानकारी देता है। आपका फोन नंबर, आधार कार्ड या किसी चीज से गैरकानूनी इस्तेमाल हो रहा है#CyberCrime #DigitalArrest #ShimlaCyberCell #OnlineFraud #CyberAwareness #HimachalNews #ScamAlert #CyberSecurity #HPPolice

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000