हल्द्वानी न्यूज : शनिबाजार में अर्धनग्न होकर वीडियो बना रहे युवक का पुलिस ने उतारा बुखार – भारत केसरी टीवी

हल्द्वानी न्यूज : शनिबाजार में अर्धनग्न होकर वीडियो बना रहे युवक का पुलिस ने उतारा बुखार

हल्द्वानी। हल्द्वानी के शनि बाजार में एक युवक ने अर्धनग्न होकर वीडियो बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलसि ने उसे हिरासत में लेकर पुलिस थाने पहुंचा दिया।

Advertisement

उसने केवल अंडरवियर पहन रखा था और पूरे शरीर पर कालिख पोत रखी थी। वह बाजार में घूम कर अजब गजब हरकते करते हुए लोगों के चेहरों के भाव रिकार्ड कर रहा था। लेकिन इससे न केवल वहां खासतौर पर महिला ग्राहकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। युवक की इस हरकत ने बाजार में स्थिति असहज होने लगी ।

Advertisement

घटना के बाद, स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लिया और थाना बनभूलपुरा ले आई।

Advertisement

पुलिस ने बरेली रोड की दुर्गा कालोनी निवासी रवि गुप्ता को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि युवक ने शनि बाजार में अपनी अजीबोगरीब हरकत से महिलाओं को असहज महसूस कराया । पब्लिक न्यूज़ेन्स के तहत उसे गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

थानाध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के व्यवहार को कानून की नजर से नहीं देखा जा सकता और इस संबंध में पूरी विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भीड़ भाड़ के बीच इस तरह की हर​कतें करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000