शिमला एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने की उम्मीद धुंधली, दिल्ली रूट के लिए एलायंस एयर ने मांगी 20 करोड़ की गैप फंडिंग – भारत केसरी टीवी

शिमला एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने की उम्मीद धुंधली, दिल्ली रूट के लिए एलायंस एयर ने मांगी 20 करोड़ की गैप फंडिंग

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल की राजधानी शिमला से फिलहाल हवाई सेवा जल्द शुरू होने की उम्मीद नहीं है। शिमला का जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट बरसात से पहले से ही सूना पड़ गया था और बरसात के बाद भी यहां से अब कोई हवाई सेवा उपलब्ध नहीं है। पहले उड़ान योजना के तहत भारत सरकार ने दिल्ली से शिमला एलायंस एयर की फ्लाइट शुरू की थी। हवाई पट्टी छोटी होने के कारण यहां से एटीआर विमान ही उड़ रहा था। दिल्ली से शिमला आने के बाद शिमला से धर्मशाला और कुल्लू के बीच दिन बांटकर यह सेवा चल रही थी। शिमला से धर्मशाला और शिमला से कुल्लू के लिए राज्य सरकार पर्यटन विभाग के माध्यम से हर साल करीब 11 करोड़ वायबिलिटी गैप फंडिंग के तहत दे रही थी, लेकिन अब एलायंस एयर का कहना है कि दिल्ली से शिमला के रूट पर नुकसान हो रहा है और खर्चा पूरा नहीं हो रहा। इस रूट पर वायबिलिटी गैप फंडिंग न होने की वजह से टिकट महंगा था, इसलिए ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर रहे थे। अब एलायंस एयर ने राज्य सरकार से करीब 20 करोड़ वायबिलिटी गैप फंडिंग की मांग की है। यह फंडिंग दिल्ली रूट के लिए मांगी जा रही है।
राज्य सरकार को यह लागत ज्यादा लग रही है, इसलिए अभी तक फैसला नहीं हो पाया। इस कारण प्रदेश की राजधानी में वर्तमान में कोई हवाई सेवा नहीं है। भारत सरकार ने संसद सत्र के दौरान भी हिमाचल की हवाई सेवाओं को लेकर जवाब दिया है। इस जवाब को देखकर भी नहीं लग रहा कि मामला जल्द सुलझने वाला है। हिमाचल हाई कोर्ट हवाई सेवाओं की कमी को लेकर अलग से मामला सुन रहा है।
शिमला हवाई सेवा पर खर्च किए 116 करोड़ रुपए
केंद्र सरकार ने संसद के उच्च सदन में बताया है कि उसकी क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ावा देने वाली उड़ान योजना शिमला, कुल्लू-

Advertisement

#ShimlaAirport #AllianceAir #UDAN #HimachalPradesh #AviationNews #GapFunding #DelhiShimlaFlight #TourismHP #HimachalUpdates #AirConnectivity #ShimlaFlights

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000