AIIMS बिलासपुर से गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! अब डिलीवरी के समय वरदान साबित होगी ये खास तकनीक – भारत केसरी टीवी

AIIMS बिलासपुर से गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! अब डिलीवरी के समय वरदान साबित होगी ये खास तकनीक

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के एम्स बिलासपुर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक आधुनिक, सुरक्षित और हाई-टेक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। संस्थान के प्रसूति एवं स्त्री रोग (गयनेकोलॉजी) विभाग में मल्टीपैरा मॉनिटर विद सैंट्रल मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस अत्याधुनिक तकनीक के लगने से क्षेत्र की महिलाओं को सुरक्षित और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

लेबर रूम से लेकर वार्ड तक 24 घंटे रियल-टाइम निगरानी

जानकारी के अनुसार, इस प्रणाली के स्थापित होने के बाद लेबर रूम, प्रसूति वार्ड और ऑप्रेशन के बाद वार्ड में भर्ती महिलाओं की 24 घंटे रियल-टाइम मॉनिटरिंग (निगरानी) संभव हो सकेगी। यह एडवांस सिस्टम मरीज की हृदय गति, ब्लड प्रैशर, ऑक्सीजन लेवल, श्वसन दर, ईसीजी और अन्य महत्वपूर्ण जीवनरक्षक संकेतों पर हर पल नजर रखेगा।

तबीयत बिगड़ते ही कंट्रोल रूम में बजेगा अलार्म

इस मशीन की सबसे बड़ी खासियत इसका सैंट्रल मॉनिटरिंग सिस्टम है। इसके माध्यम से वार्ड के सभी बेड्स पर लगे मॉनिटरों का डेटा एक ही मास्टर कंट्रोल स्टेशन (स्क्रीन) पर लाइव दिखाई देगा। यदि किसी गर्भवती महिला या मरीज की स्थिति अचानक बिगड़ती है, तो यह सिस्टम तुरंत अलार्म बजा देगा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000