निशांत और वैशाली बने बीएल स्कूल के कैप्टन – भारत केसरी टीवी

निशांत और वैशाली बने बीएल स्कूल के कैप्टन

कुनिहार : बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल कुनिहार में सदनों का 30वां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। स्कूल के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि समारोह में उप-निदेशक उच्च शिक्षा सोलन गोपाल सिंह चौहान मुख्यातिथि रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राज कुमार गौतम प्रधानाचार्य व बीपीओ खंड अर्की, अरुण कुमार सहायक सचिव स्काउट्स एंड गाइड्स रहे। मंच संचालन शिवानी शर्मा ने किया।

Advertisement

मुख्यातिथि ने चारो सदनों के छात्रों को कत्र्तव्य एवं अनुशाशन परायणता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर चारों सदनों की टुकडिय़ों ने मार्च पास्ट में भाग लिया। विद्यालय में चार प्रमुख छात्र सदन साहा सदन, भाभा सदन, बोस सदन और रमन सदन सभी भारत के महान वैज्ञानिकों के नाम पर रखे गए हैं, ताकि बच्चो को आगे बढऩे की प्रेरणा मिल सके।
इस दौरान निशांत बॉयज वर्ग में और वैशाली गर्ल्स वर्ग में स्कूल कैप्टन बनी। स्पोर्ट्स कैप्टन अमन एवं दिशिता, संगीत कप्तान सुजल एवं मनस्वी को चुना गया, जबकि अनुशासन कप्तान पियूष एवं निहारिका को बनाया गया। इसके अलावा प्रातःकालीन सभा का कप्तान चैतन्य एवं सुम्रिता, एनएसएस कैप्टन नमन एवं सानवी, एनसीसी कैप्टन कुशल एवं गार्गी, डिजिटल कप्तान अंशुमन एवं अविका, इको क्लब कप्तान सक्षम एवं वैशाली पाल, स्काउट्स एंड गाइड्स कप्तान

Advertisement

 

Advertisement

हिमांशु एवं आकृति, कराटे कप्तान आर्यन एवं रुमेहा को चुना गया। वहीं अभिषेक और राधिका साहा सदन के कप्तान एवं उप कप्तान बने, जबकि रमन सदन से गौतम और अनवी, बोस सदन से जतिन शर्मा और पारुल और भाभा सदन से कुसुमित और मन्नत क्रमश: कैप्टन व वाइस कैप्टन बनाए गए। इस दौरान बच्चों ने समूह गान, पीटी एवं योग क्रियाओं का भी प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने सभी बच्चों को पंच तत्वों स्वास्थ्य, बड़ों का आदर, शिक्षा, सामाजिक व्यवहार और आमदनी आदि जानकारी साझा की और साथ ही विद्यालय प्रबंधन का इस प्रकार की गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करने के लिए सराहना की। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल पुरुषोत्तम लाल, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, सभी अध्यापक वर्ग और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000