कारगी में बायोमेडिकल वेस्ट ले जा रहा वाहन पकड़ा – भारत केसरी टीवी

कारगी में बायोमेडिकल वेस्ट ले जा रहा वाहन पकड़ा

देहरादून। नगर निगम की कारगी स्थित डंपिंग साइट पर नियमों को ताक पर रखकर बायोमेडिकल वेस्ट ले जाने के दौरान एक वाहन चालक पकड़ा गया। वाहन संचालक ने बाकायदा निगम से अनुबंधित कंपनी इकॉन वाटरग्रेस मैनेजमेंट का लोगो लगा रखा था। निगम प्रबंधन के आदेश पर उसके खिलाफ पटेलनगर थाने में शिकायत दर्ज की गई है।

Advertisement

स्वास्थ्य अनुभाग के मुताबिक पकड़ा गया वाहन पहले इकॉन वाटरग्रेस मैनेजमेंट कंपनी के साथ कूड़ा ढोने का कार्य कर रहा था। अप्रैल माह में इसे कंपनी ने हटा दिया। लेकिन वाहन संचालक ने कंपनी का लोगो नहीं हटाया। गंभीर विषय यह है कि कंपनी के लोगो की आढ़ में बायोमेडिकल वेस्ट लेकर नियम विरुद्ध प्रतिबंधित जगह डंप किया जा रहा है।

Advertisement

ऐसा कर कर्मचारियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। अधिकारियों को शिकायत मिली है कि कुछ निजी अस्पताल बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण का खर्च बचाने के लिए निजी वाहनों के माध्यम से नदी क्षेत्र में बायोवेस्ट डंप करवा रहे हैं। यह चिंताजनक स्थिति है। उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि निगम के स्तर से भी इस मामले की जांच करवाई जा रही है।

Advertisement

पता लगाया जा रहा है कि किस निजी अस्पताल से बायोमेडिकल वेस्ट वाहन के जरिए कारगी ले जाया गया। इसके अलावा डोर टू डोर कूड़ा उठान में लापरवाही पर इकॉन वाटरग्रेस कंपनी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। सनलाइट कंपनी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Advertisement

निगम की टीमों ने सिंगल यूज प्लास्टिक, पॉलीथिन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 लाख 28 हजार रुपये का चालान किया है। अधिकारी ने बताया कि सफाई इंस्पेक्टरों की मांग पर वार्डों में ट्रैक्टर ट्रॉलियों संख्या बढ़ाई जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000