भावुक हुए शांता कुमार, बोले- जीवन के अंतिम पड़ाव में हूं, जीत का आशीर्वाद चाहिए – भारत केसरी टीवी

भावुक हुए शांता कुमार, बोले- जीवन के अंतिम पड़ाव में हूं, जीत का आशीर्वाद चाहिए

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*अंतिम चुनाव में जीत का आशीर्वाद लेकर भगवान के पास जाना चाहता हूं : शांता कुमार*

 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का युग चल रहा है और बंगाल में मिली जीत ने इसे सिद्ध कर दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश में भाजपा फिर से जीत दर्ज करेगी तथा नगर निगम पालमपुर के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी विजय पताका फहराएगी। पालमपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए शांता कुमार ने कहा कि पालमपुर के विकास में भाजपा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, लेकिन अभी भी शहर में बहुत कुछ किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि पालमपुर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या और बेसहारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए। उन्होंने अपने पुराने सपने का जिक्र करते हुए कहा कि पालमपुर में रोपवे निर्माण उनका लंबे समय से सपना रहा है, लेकिन यह सपना अभी तक अधूरा है।

उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार थी तब इस परियोजना को साकार करने का प्रयास किया गया था, परंतु सरकार गिरने के साथ ही यह सपना भी अधूरा रह गया। शांता कुमार ने कहा कि जिस दिन पालमपुर में रोपवे बन जाएगा, उस दिन पालमपुर विश्व मानचित्र पर एक बड़े पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक दिन उनका यह सपना अवश्य पूरा होगा। भावुक अंदाज में उन्होंने कहा कि वह अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में हैं

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000