मानसून ब्रेक खत्म, आज से खुलेंगे स्कूल, 32 दिन बाद लौटेगी रौनक, रेगुलर लगेंगी कक्षाएं – भारत केसरी टीवी

मानसून ब्रेक खत्म, आज से खुलेंगे स्कूल, 32 दिन बाद लौटेगी रौनक, रेगुलर लगेंगी कक्षाएं

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में करीब 32 दिन बाद आज फिर रौनक लौटेगी। लंबे मानसून अवकाश के चलते 12 जुलाई से बंद चल रहे स्कूलों में अब नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने के साथ ही शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन के सामने विद्यार्थियों को दोबारा पढ़ाई के माहौल में लाने, छूटा हुआ पाठ्यक्रम पूरा करने और आगामी परीक्षाओं की तैयारी करवाने की बड़ी चुनौती रहेगी। स्कूलों में पहले चरण में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर का आकलन कर कमजोर विद्यार्थियों को अतिरिक्त सहायता देने पर जोर रहेगा। लंबे अवकाश के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई की नियमितता प्रभावित हुई है।

ऐसे में शिक्षक कक्षाओं में पहले पढ़ाए गए पाठ्यक्रम की दोहराई करवाने के साथ उन विषयों और अध्यायों पर विशेष ध्यान देंगे, जिनमें विद्यार्थियों को अधिक परेशानी आ रही है। लंबी छुट्टियों के बाद स्कूलों में कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें अतिरिक्त शैक्षणिक सहायता देने की जरूरत रहेगी। शिक्षक विद्यार्थियों के स्तर का आकलन करने के बाद विषयवार दोहराई करवाएंगे। जिन विद्यार्थियों के कुछ अध्याय छूट गए हैं, उन्हें दोबारा पढ़ाया जाएगा, ताकि वे कक्षा के बाकी विद्यार्थियों के साथ पढ़ाई में आगे बढ़ सकें। कुल्लू जिला में भी विद्यार्थियों की लंबी छुट्टियां खत्म हो गई हैं। यहां 20 जुलाई से 12 अगस्त तक करीब 26 दिन का मानसून अवकाश रहा।

एग्जाम पर फोकस

स्कूलों में अब आगामी परीक्षाओं की तैयारियां भी तेज होंगी। शिक्षकों को निर्धारित समय में पाठ्यक्रम पूरा करवाने के साथ छात्रों की नियमित पढ़ाई, दोहराई और अभ्यास पर ध्यान देना होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000