प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण व आधुनिकीकरण पर सरकार का फोकस: स्वास्थ्य मंत्री – भारत केसरी टीवी

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण व आधुनिकीकरण पर सरकार का फोकस: स्वास्थ्य मंत्री

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने आज हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPMSCL) के निदेशक मंडल की 7वीं बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने तथा लोगों को उनके घर-द्वार के समीप गुणवत्तापूर्ण एवं उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के लिए दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों, सर्जिकल सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीद एवं वितरण में HPMSCL की महत्वपूर्ण भूमिका है।

स्वास्थ्य मंत्री ने खरीद प्रक्रिया को तेज और अधिक प्रभावी बनाने के लिए HPMSCL के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से पहले की लंबी, समय लेने वाली और महंगी प्रक्रिया को समाप्त करने में मदद मिली है।

उन्होंने कहा कि 15 से 20 वर्ष पुराने मशीनों और उपकरणों को चरणबद्ध तरीके से आधुनिक उपकरणों से बदला जा रहा है। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाने पर करीब 3,000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

बैठक में डायग्नोस्टिक सेवाओं को मजबूत करने के साथ-साथ PET स्कैन, कलर डॉप्लर, डिजिटल एक्स-रे एवं मैमोग्राफी मशीन, लैप्रोस्कोपिक सर्जरी उपकरण, DSA मशीन, ब्लड सेपरेटर, आधुनिक इकोकार्डियोग्राफी एवं ECG मशीन तथा कैथ लैब उपकरणों की खरीद और स्थापना में तेजी लाने पर चर्चा की गई।

डॉ. शांडिल ने अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और विश्वसनीय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा और लोगों को बेहतर एवं त्वरित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000