सोलन : पांजा ने ली नगर निगम पार्षद की शपथ, समर्थकों ने दी शुभकामनाएं – भारत केसरी टीवी

सोलन : पांजा ने ली नगर निगम पार्षद की शपथ, समर्थकों ने दी शुभकामनाएं

सोलन। नगर निगम सोलन के वार्ड नंबर पांच से हाल में विजयी हुए भाजपा के अमरदीप सिंह पांजा अब विधिवत रूप से नगर निगम के पार्षद बन गए हैं। नगर निगम के भाजपा समर्थित अन्य पार्षदो नगर निगम व प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में डीसी मनमोहन शर्मा ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Advertisement

इस मौके पर उन्हें उनके समर्थकों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। पांजा ने सभी का मुंह मीठा करवाया।

Advertisement

आज लगभग सवा ग्यारह बजे डीसी कार्यालय के सभागार में डीसी मनमोहन शर्मा ने भाजपा की ओर से चुनाव जीते अमरदीप सिंह पांजा को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Advertisement

उन्हें चुनाव जीतने के पूरे दस दिन तक शपथ का इंतजार करना पड़ा। नगर निगम में भाजपा के पार्षदों शैलेंद्र गुप्ता आदि के साथ पांजा डीसी सभागार में पहुंचे। जहां डीसी मनमोहन शर्मा ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके बाद पांजा के समर्थकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। पांजा ने सभी का मुंह मीठा कराया।

Advertisement

विदित रहे कि अमरदीप सिंह पांजा नगर निगम के वार्ड नंबर पांच से पार्षद निवार्चित हुए थे। इस वार्ड से पहले भाजपा के ही कुलभूषण गुप्ता पार्षद थे। उनके ​निधन पर यह सीट खाली हुई थी। इसके बाद यहां गत 29 सिंतबर को चुनाव हुआ था। जिमें कांग्रेस प्रत्याशी पर भाजपा के अमरदीप सिंह पांजा ने विजय हासिल की थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000