HRTC की नई इलैक्ट्रिक बस को चंडीगढ़ में रोका, कंडक्टर यूनियन ने CTU को दे डाली ये बड़ी चेतावनी – भारत केसरी टीवी

HRTC की नई इलैक्ट्रिक बस को चंडीगढ़ में रोका, कंडक्टर यूनियन ने CTU को दे डाली ये बड़ी चेतावनी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) द्वारा लंबी दूरी के रूटों पर शुरू की गई नई इलैक्ट्रिक बस सेवा विवादों में घिर गई है। शिमला-चंडीगढ़ रूट पर भेजी गई एचआरटीसी की ई-बस को चंडीगढ़ में रोके जाने के बाद एचआरटीसी और चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है

चंडीगढ़ में एक घंटे तक रोकी गई ई-बस, नए परमिट की मांग

शुक्रवार को जब एचआरटीसी की नई इलैक्ट्रिक बस शिमला से चंडीगढ़ पहुंची तो चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) के अधिकारियों ने उसे रोक लिया। सीटीयू अधिकारियों ने बस को करीब एक घंटे तक रोके रखा और चालक-परिचालक से इस इलैक्ट्रिक बस के संचालन के लिए नए परमिट की मांग की। गौरतलब है कि यह ई-बस इस रूट पर चलने वाली नियमित डीजल बस के स्थान पर ट्रायल या रिप्लेसमेंट के तौर पर भेजी गई थी।

कंडक्टर यूनियन बोली- रूट पुराना है, सिर्फ बस बदली गई

चंडीगढ़ में सीटीयू की इस कार्रवाई से एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन में भारी रोष है। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष प्रीत महेंद्र ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए स्पष्ट किया कि निगम ने कोई नया रूट शुरू नहीं किया है। उन्होंने बताया कि शिमला-चंडीगढ़ रूट पहले से ही स्वीकृत है और इसी पुराने परमिट पर केवल डीजल बस की जगह पर्यावरण अनुकूल इलैक्ट्रिक बस को भेजा गया था। उन्होंने कहा कि जब रूट और परमिट पहले से मौजूद हैं

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000