हिमाचल में 20 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर, 15 अगस्त को इन चार जिलों में यलो अलर्ट – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में 20 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर, 15 अगस्त को इन चार जिलों में यलो अलर्ट

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

15 अगस्त को बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में यलो अलर्ट

बारिश के काराण 114 सडक़ें हुई बंद, अब तक 955 करोड़ का नुकसान

हिमाचल में आगामी 20 अगस्त तक बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के कई जिलो में दो तीन दित तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 15 अगस्त को बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है वहीं 16 अगस्त को चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 17 अगस्त को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 18 अगस्त को कांगड़ा और सिरमौर जिलों में भी ओरेंज अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 17 और 18 अगस्त को मौसम सबसे अधिक खराब रहने के आसार हैं। इन दिनों भूस्खलन, नालों और खड्डों में जलस्तर बढऩे तथा यातायात प्रभावित होने की आशंका है। 19 और 20 अगस्त को भी राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

वहीं राज्य में शुक्रवार को राजधानी शिमला में दो दिन बाद जोरदार बारिश हुई, जबकि सिरमौर, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, सोलन समेत कई जिलों में भी बारिश दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान धर्मशाला में सबसे अधिक 91.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा धर्मशाला एडब्ल्यूएस में 60 मिलीमीटर, नैना देवी में 44.6 मिलीमीटर, जोगिंदरनगर में 35 मिलीमीटर, नालागढ़ में 34 मिलीमीटर, ब्रह्माणी में 27.6 मिलीमीटर और बिलासपुर सदर में 25.8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000