भाजपा शोध प्रकोष्ठ सोलन की ‘परिचय एवं प्रशिक्षण कार्यशाला’ संपन्न, SIR पर हुआ विशेष संबोधन – भारत केसरी टीवी

भाजपा शोध प्रकोष्ठ सोलन की ‘परिचय एवं प्रशिक्षण कार्यशाला’ संपन्न, SIR पर हुआ विशेष संबोधन

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

भाजपा शोध प्रकोष्ठ सोलन की ‘परिचय एवं प्रशिक्षण कार्यशाला’ संपन्न, SIR पर हुआ विशेष संबोधन

Advertisement

 

Advertisement

सोलन: भारतीय जनता पार्टी शोध प्रकोष्ठ जिला सोलन द्वारा आज एक निजी होटल में एक दिवसीय ‘परिचय एवं प्रशिक्षण कार्यशाला’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जिले में शोध प्रकोष्ठ की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना और कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराना था।

 

कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्ज्वलन और ‘वन्देमातरम्’ के गायन से हुआ। मंच संचालन *जिला सह-संयोजक परेश शर्मा* ने किया। जिला संयोजक *के.एस. कश्यप* ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की।

 

प्रदेश सह संयोजक *सुभाष शर्मा* ने जिला सोलन में शोध प्रकोष्ठ के गठन और परिचय पर प्रकाश डाला।

 

*प्रदेश अध्यक्ष शोध प्रकोष्ठ सेवानिवृत्त IAS के.आर. भारती* ने विशेष सत्र को संबोधित करते हुए “राज्य में शोध प्रकोष्ठ का परिदृश्य एवं उद्देश्य” विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक दौर में केवल सूचनाएं पर्याप्त नहीं हैं, अपितु उनका सही विश्लेषण और शोध ही संगठन को बढ़त दिलाता है। शोध प्रकोष्ठ का प्राथमिक उद्देश्य राज्य की जन-कल्याणकारी नीतियों, स्थानीय मुद्दों और विपक्षी नैरेटिव का तथ्यात्मक विश्लेषण करना है।

*जिलाध्यक्ष भाजपा सोलन रत्न सिंह पाल* ने “चुनाव आयोग का मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)” विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में संबोधन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो और दोहरे या अपात्र नामों को हटाया जाए।

 

प्रदेश संयोजक (समस्त प्रकोष्ठ) *पुरुषोत्तम गुलेरिया* ने “भारतीय जनता पार्टी केवल एक दल नहीं अपितु एक विचार की वाहक है” विषय पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में *सोलन ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष चंद्रकान्त शर्मा एवं महामंत्री सुनील ठाकुर, शहरी मण्डल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता एवं कार्यालय सचिव जगदीश गर्ग, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता रोहित भारद्वाज, आईटी विभाग प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुष गुप्ता, सोलन ग्रामीण मण्डल सोशल मीडिया संयोजक कुलदीप मैहता, शोध प्रकोष्ठ कण्डाघाट मण्डल अध्यक्ष सुरेश शर्मा एवं सह-संयोजक रूप राम भारद्वाज, शेखर उप्रेती, हरिदत्त शर्मा, राकेश शर्मा, कमलेश दत्त शर्मा, केसर सिंह, चमन लाल, प्रेम चंदेल, चंद्रपाल अग्रवाल, संतोष, मधु, कमल, संदीप कुमार, पवन, मोहन सिंह, शिव कुमार, घनश्याम, सुधीर वर्मा, धर्म सिंह ठाकुर, दलीप कुमार पाल, स्वाति, रामेश्वर दास, हीरालाल, जोगेंद्र ठाकुर, लेखराम पंवर* सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सोलन ग्रामीण मण्डल महामंत्री *विजय ठाकुर* के पिता का आज प्रातः निधन होने पर कार्यक्रम में दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम के अंत में *ओम आर्या* ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। समापन राष्ट्रगान और सामूहिक सहभोज के साथ हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000