गांव-गांव पहुंची एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बसें, सुक्खू सरकार के प्रयासों से ग्रामीण परिवहन को मिली नई रफ्तार – भारत केसरी टीवी

गांव-गांव पहुंची एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बसें, सुक्खू सरकार के प्रयासों से ग्रामीण परिवहन को मिली नई रफ्तार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से हिमाचल पथ परिवहन निगम ने ग्रामीण रूटों पर नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया है। आधुनिक सुविधाओं और आरामदायक सीटों से लैस इन बसों में सफर को लेकर ग्रामीण यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आ रही है। एचआरटीसी ने फिलहाल इन इलेक्ट्रिक बसों को पुराने संचालित रूटों पर ही उतारा है। किसी नए रूट पर इन बसों का संचालन शुरू नहीं किया गया है। नई इलेक्ट्रिक बसों में बेहतर सीटों के साथ आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होने से यात्रियों को लंबी दूरी के ग्रामीण सफर में राहत मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में इन बसों की पहुंच को लोग सुविधा और बदलाव दोनों के रूप में देख रहे हैं।

खासकर ऐसे क्षेत्रों में जहां परिवहन के लिए लोगों की निर्भरता एचआरटीसी की बसों पर अधिक है, वहां नई बसों का संचालन यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। इलेक्ट्रिक बसों के बढ़ते संचालन से जहां यात्रियों को आधुनिक सुविधा मिल रही है, वहीं आने वाले समय में परिवहन व्यवस्था को अधिक पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में भी निगम के प्रयासों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। ग्रामीण रूटों पर नई बसों की दस्तक ने प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में बदलाव की तस्वीर को गांवों तक पहुंचा दिया है।

अभी 270 गाडिय़ां पहुंची

एचआरटीसी के बेड़े में अब तक करीब 270 नई इलेक्ट्रिक बसें पहुंच चुकी हैं, जबकि 27 अन्य बसों की डिलीवरी भी जल्द होने की उम्मीद है। इससे आने वाले समय में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का दायरा और बढ़ सकता है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000