सरकाघाट में खाई में गिरी एचआरटीसी की बस, जख्मी ड्राइवर बिलासपुर एम्स रैफर – भारत केसरी टीवी

सरकाघाट में खाई में गिरी एचआरटीसी की बस, जख्मी ड्राइवर बिलासपुर एम्स रैफर

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

उपमंडल सरकाघाट के अंतर्गत हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस रविवार सुबह बटेहड़ा के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस थाणा चौकी से सरकाघाट की ओर आ रही थी। सुबह करीब 7:15 पर चौकी थाणा से रवाना हुई बस (एचपी 66-2558) बटेहड़ा के पास पहुंची, तो चालक बस से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सडक़ से नीचे पलट गई। हादसे के समय बस में चालक, परिचालक और एक सवारी सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलद्वाड़ा पहुंचाया गया। घायलों की पहचान चालक प्रीतम चंद (53 वर्ष) पुत्र डंडू राम, निवासी गांव वैहल, डाकघर भटेडा, तहसील बलद्वाड़ा परिचालक आशीष कुमार (33 वर्ष) पुत्र अश्वनी कुमार, निवासी गांव कटोआ, डाकघर समैला, तहसील बलद्वाड़ा तथा सवारी गुलाब सिंह (78 वर्ष) पुत्र ध्याल सिंह, निवासी गांव वैहल, डाकघर भटेडा, तहसील बलद्वाड़ा के रूप में हुई है।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चालक प्रीतम चंद को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर एम्स रैफर कर दिया है, जबकि परिचालक और सवारी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलद्वाड़ा में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर सीएचसी बलद्वाड़ा पहुंचे और घायलों का कुशलक्षेम जाना। विधायक ने घायलों और उनके परिजनों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000