कैबिनेट मंजूरी को जाएंगे वनरक्षक भर्ती नियम, आज होगी बैठक, वन विभाग में 500 पदों पर होगी रिक्रूटमेंट – भारत केसरी टीवी

कैबिनेट मंजूरी को जाएंगे वनरक्षक भर्ती नियम, आज होगी बैठक, वन विभाग में 500 पदों पर होगी रिक्रूटमेंट

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल में सहायक वन रक्षकों के लिए नियमों का पूरा खाका तैयार हो गया है। अब इसे प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। इसके अलावा विभाग क की ओर से सहायक वन रक्षकों का अलग से कैडर बनाने का भी प्रस्ताव है। सहायक वन रक्षकों के 500 पद भरने के लिए पहले ही कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। लिहाजा अब सोमवार को होने जा रही प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आरएंडपी नियमों और सहायक वनरक्षकों का अलग कैडर के प्रस्ताव पर भी चर्चा होने के उपरांत सहमति मिल सकती है। बहरहाल अब सबकी निगाहें सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक पर टिकी हुई है। राज्य सरकार ने वन विभाग में 500 वन रक्षकों के पदों को समाप्त कर असिस्टेंट फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती करने का फैसला लिया है। इसके लिए वन विभाग ने भर्ती एवं पदोन्नति नियमों का खाका भी तैयार कर लिया है।

पता चला है कि सरकार सहायक वन रक्षकों का अलग से कैडर बनाने की दिशा में भी आगे बढ़ रही है। नतीजतन आरएंडपी रूलज और अलग से कैडर के प्रस्ताव पर सोमवार को होने जा रही प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा हो सकती है। पता चला है कि सहायक वन रक्षकों के नए कैडर में चयनित होने वाले युवाओं के लिए पदोन्नति का प्रावधान भी किया है। इसके तहत आठ वर्ष का सेवाकाल पूरा करने के उपरांत उन्हें वनरक्षक बनाया जाएगा।

मंत्रीमंडल की बैठक पर शिक्षकों की निगाहें

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में लंबे समय से अटकी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया सोमवार को निर्णायक मोड़ पर पहुंच सकती है। 20 जुलाई को होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 145 सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000