ढेरोवाल टोल यूनिट के लिए निविदा प्रक्रिया सम्पन्न – भारत केसरी टीवी

ढेरोवाल टोल यूनिट के लिए निविदा प्रक्रिया सम्पन्न

B.R.Sarena 03/03/25.
राजस्व ज़िला बद्दी के टोल नाकाओं की वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नीलामी प्रक्रिया आज बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ औद्योगिक संघ के भवन झाड़माजरी बद्दी में सम्पन्न हुई। नीलामी प्रक्रिया की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन एवं पीठासीन अधिकारी मनमोहन शर्मा ने की। यह जानकारी उपायुक्त आबकारी, राजस्व ज़िला बद्दी विनोद सिंह डोगरा ने दी।
उन्होंने कहा कि बद्दी टोल का आरक्षित मूल्य 27 करोड़ 21 लाख 90 हजार रुपए तथा ढेरोवाल टोल का आरक्षित मूल्य 19 करोड़ 08 लाख 12 हजार 500 रुपए निर्धारित किया गया था।
उन्होंने कहा कि बद्दी टोल के लिए केवल एक ही आवेदन प्राप्त हुआ जोकि सही न पाए जाने पर पीठासीन अधिकारी द्वारा निरस्त कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि ढेरोवाल टोल यूनिट के लिए दो आवेदन प्राप्त हुए जिसमें एक सही न पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया व दूसरा आवेदन मैसर्ज़ देश राज व वीना रानी द्वारा प्राप्त हुआ। ढेरोवाल टोल यूनिट के लिए कोई भी बोली प्राप्त न हुई व निविदा प्रक्रिया में मैसर्ज़ देश राज व वीना रानी द्वारा 19 करोड़ 70 लाख रुपए निविदा प्राप्त हुई जोकि आरक्षित मूल्य से अधिक पाई गई।
उन्होंने कहा कि ढेरोवाल यूनिट के लिए मैसर्ज़ देश राज व वीना रानी को सफल निविदाकार घोषित किया गया तथा बद्दी टोल यूनिट के लिए कोई सही आवेदन व बोली प्राप्त न होने के कारण अनावंटित किया गया।
विनोद सिंह डोगरा ने कहा कि नीलामी प्रक्रिया में अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी, दक्षिण क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश विवेक कुमार, भूप राम शर्मा तथा उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी, दक्षिण क्षेत्र, परवाणू पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000