एक करोड़ से होगी गगल हवाई अड्डे की तारबंदी, गांवों में नए निर्माण पर रोक के नोटिस जारी – भारत केसरी टीवी

एक करोड़ से होगी गगल हवाई अड्डे की तारबंदी, गांवों में नए निर्माण पर रोक के नोटिस जारी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश की महत्वाकांक्षी कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना अब धरातल पर तेजी से आकार लेने लगी है। भूमि अधिग्रहण और विस्थापितों के पुनर्वास एवं पुनस्र्थापन (आर एंड आर) की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बाद अब जिला प्रशासन अधिगृहित जमीन की बाउंडरी लॉक करने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए करीब एक करोड़ से अधिक की लागत से बुर्जियां स्थापित कर तारबंदी की जाएगी, जिससे एयरपोर्ट की सीमाएं मौके पर ही स्पष्ट हो सकेंगी। इस अहम कदम से एयरपोर्ट के लिए अधिगृहित की गई भूमि पूरी तरह से सुरक्षित और अलग हो जाएगी। तारबंदी का कार्य पूरा होने के बाद मौके पर यह साफ हो सकेगा कि एयरपोर्ट के लिए कितनी जमीन ली गई है और उसकी अंतिम सीमा कहां तक है।

बाउंडरी लॉक होने से न केवल जमीन को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी, बल्कि भविष्य में होने वाले निर्माण व अन्य तकनीकी कार्यों के लिए भी प्रशासन को बड़ी सहूलियत होगी। प्रशासन ने जमीन के सुरक्षित सीमांकन के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्रों के लिए भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।

मांझी खड्ड पर बनने वाले रनवे ब्रिज पर भी काम तेज

एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए अधिग्रहित भूमि पर किसी भी प्रकार के नए निर्माण को रोकने के लिए गांवों में बाकायदा नोटिस चस्पा किए गए हैं। लोगों से स्पष्ट अपील की गई है कि वे अधिगृहित की जा चुकी जमीन पर निर्माण या अन्य गतिविधियां करने से बचें। तारबंदी के बाद मौके पर पहचान और सीमांकन और अधिक स्पष्ट हो जाएगा, जिससे प्रशासन को जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। क्षेत्र के कुल 14 मुहाल में से 13 का आर एंड आर दिया जा चुका है। ऐसे में जल्द ही यह प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000