जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बैठक उपायुक्त किन्नौर की अध्यक्षता में आयोजित – भारत केसरी टीवी

जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बैठक उपायुक्त किन्नौर की अध्यक्षता में आयोजित

रिकांग पिओ आरती शर्मा 19 अगस्त

Advertisement

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय लक्षित वितरण प्रणाली व जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई और विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान गत बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की समीक्षा की गई और कृत कार्यवाही से उपायुक्त व समिति के सदस्यों को अवगत करवाया गया।

Advertisement

डॉ. अमित कुमार शर्मा ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध करवाना सुनिश्चित रखें और जिस परिवार के पांच या पांच से अधिक सदस्य हैं उन्हें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कारगर निष्पादन के लिए खण्ड स्तरीय सतर्कता समितियों के गठन पर बल दिया ताकि उपेक्षित वर्गों को लाभ मिल सके।

Advertisement

उपायुक्त ने खाद्य आपूर्ति निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूह व चांगों के गोदामों को दुरुस्त करें ताकि क्षेत्र के लोगों को आपदा के समय खाद्यान्न आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके तथा परिवहन पर व्यय की जा रही राशि में कटौती हो जिससे निगम की आय में इज़ाफा हो सके।

Advertisement

डॉक. अमित कुमार शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उचित मूल्य को दुकानों में उपलब्ध सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा अनियमित्ताओं वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए तथा जिन राशन डिपुओं के लिए आवेदन प्राप्त नहीं हुए हैं उन्हें पुनः प्रकाशित किया जाए ताकि जनजातीय जिला किन्नौर के वंचित वर्गों को लाभ मिल सके।

उपायुक्त ने उचित मूल्य की दुकानों में खाद्य निरीक्षकों को समय समय पर औचक निरीक्षण करने को कहा तथा जिला शिकायत निवारण तंत्र व सोशल ऑडिट के बारे में स्थानीय लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया ताकि जिला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की कार्यप्रणाली में सुधार हो सके।

उपायुक्त ने राशन कार्ड के ई-केवाईसी कार्य पर विस्तृत चर्चा की तथा जिला पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति एवं भंडारण पर जानकारी प्राप्त की।

बैठक भावानगर में एल.पी.जी गैस आपूर्ति तथा पूह उपमंडल में यंगथंग व नाको में निर्मित किए जा रहे एल.पी.जी गोदाम का ब्यौरा मांगा तथा इन कार्यों को समयबद्ध सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि जिला में मॉनसून व सड़क मार्गों के अवरुद्ध होने पर दुर्गम क्षेत्रों में आवश्यक भंडार उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर अतिरिक जिला दंडाधिकारी पूह रविन्द्र सिंह ठाकुर, कार्यकारी जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्त मामले धनवीर ठाकुर, सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं राजेश ठाकुर व जिला प्रबंधन राज्य सहकारी बैंक मदन चौहान सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000