सोलन: राहगीर को ट्रक से कुचल कर फरार चालक गिरफ्तार, घायल राहगीर की हो गई थी मौके पर मौत – भारत केसरी टीवी

सोलन: राहगीर को ट्रक से कुचल कर फरार चालक गिरफ्तार, घायल राहगीर की हो गई थी मौके पर मौत

सोलन। पुलिस ने तेज रफ्तार ट्रक से राहगीर को टक्कर मार कर फरार हुए ट्रक चालक को पुलिस ने आखिरकार पंजाब के पटियाला से गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में घायल राहगीर की मौके पर मौत हो गई थी। इसके बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया था।

Advertisement

सोलन के एसपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में शिकायत दर्ज कराते हुए कसौली के सिहारड़ी मुसलमाना निवासी पुनीत वर्मा ने पुलिस को बताया था कि 15 अप्रैल को उसके पास काम करने वाला सिहराड़ी निवासी लाल चन्द कुमारहटटी में अपने बेटे से मिलने के बाद पैदल अपने घर जा रहा था तो गांव सिहारडी के समीप स्कूल कैन्टीन के पास एक ट्रक न. पीबी-11 सीएल-8371 के चालक ने ट्रक को तेज रफ्तारी व गलत दिशा में चलाकर लाल चन्द को टक्कर मार कर कुचल दिया और चालक ट्रक को मौका पर ही खड़ा करके मौका से फरार गया। इस घटना में लाल चन्द की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी ।

Advertisement

जिस पर पुलिस थाना धर्मपुर में लापरवाही से वाहन चलाने की गम्भीर गैर जमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान वारदात में संलिप्त ट्रक को जब्त कर लिया गया था। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था इसलिए उसकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान ट्रक के मालिक अमरेन्द्र सिंह से पता किया गया तो चालक का नाम व पता पुलिस को मालूम हुआ। उसने बताया कि घटना के वक्त ट्रक को पंजाब के पटियाला के सुल्लर गांव निवासी गुरजोत सिंह चला रहा था।

Advertisement

इसके बाद से ही पुलिस की टीमें टीमें कई बार उसके घर व उसके सम्भावित स्थानों पर दबिश देती रही लेकिन गुरजोत हर बार पुलिस की पकड़ से बाहर ही रहा। उसने अपना फोन नम्बर भी बन्द कर दिया था । उसकी गिरफतारी के लिये कसौली न्यायालय से गिरफ्तारी वारण्ट हासिल करने के बाद धर्मपुर की पुलिस टीम ने उसके स्थाई पते व अन्य सम्भावित ठिकानों पर तलाश कर जारी रखी।

Advertisement

तलाशी अभियान के दौरान कल यानी 19 अगस्त को पुलिस टीम ने 47 वर्षीय गुरजोत सिंह पटियाला पंजाब से गिरफतार किया गया । उन्होंने बताया आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000