अमीरों की विशेष पूजा से देवता के विश्राम में बाधा, SC ने जताई नाराजगी और अधिकारियों-यूपी सरकार को तलब किया – भारत केसरी टीवी

अमीरों की विशेष पूजा से देवता के विश्राम में बाधा, SC ने जताई नाराजगी और अधिकारियों-यूपी सरकार को तलब किया

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने मंदिरों में पैसे देकर कराई जाने वाली ‘विशेष पूजाओं’ को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। सोमवार को शीर्ष अदालत ने कहा कि ऐसी प्रथाओं के कारण देवता के विश्राम समय में बाधा पड़ती है, जो परंपरा और धार्मिक मर्यादा के खिलाफ है। यह टिप्पणी वृंदावन स्थित प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी जी मंदिर में दर्शन समय और पूजा पद्धतियों में बदलाव को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई के दौरान की गई। इसी के साथ अदालत ने याचिका पर अधिकारियों से जवाब मांगा है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ, जिसमें न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और विपुल एम. पामचोली शामिल थे, ने इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार और सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त उच्चस्तरीय मंदिर प्रबंधन समिति को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई जनवरी के पहले सप्ताह में होगी। पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान और वकील तन्वी दुबे की दलीलों पर ध्यान दिया, जिन्होंने बांके बिहारी जी मंदिर में देवता के दर्शन के समय में बदलाव और वहां देहरी पूजा सहित कुछ आवश्यक धार्मिक प्रथाओं को रोकने का विरोध किया। दीवान ने कहा कि यह दर्शन का समय परंपरा और रीति-रिवाजों का हिस्सा हैं। ऐतिहासिक रूप से पूजा के लिए सख्त समय का पालन किया जाता रहा है।#SupremeCourt
#BankeBihariTemple
#ReligiousTradition
#UPGovernment
#TempleManagement
#HinduReligiousRights

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000