जेबीटी के 19 पदों के लिए काउंसलिंग 21, 22 व 23 जुलाई को – भारत केसरी टीवी

जेबीटी के 19 पदों के लिए काउंसलिंग 21, 22 व 23 जुलाई को

B.R.Sarena सोलन दिनांक 08.07.2025
कनिष्ठ बुनियादी अध्यापकों (जे.बी.टी.) के भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों की श्रेणी के अंतर्गत 19 पदों पर भर्ती की जानी है। यह जानकारी उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन मोहिंदर चंद ने दी।
मोहिंदर चंद ने कहा कि इन पदों पर भर्ती के लिए काउंसलिंग 21, 22 तथा 23 जुलाई, 2025 को उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन के कार्यालय में प्रातः 10.30 बजे से आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि 21 जुलाई, 2025 को कांगड़ा, चम्बा, लाहौल-स्पीति तथा कुल्लू ज़िलों के उम्मीदवारों के लिए, 22 जुलाई, 2025 को हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना तथा किन्नौर ज़िलों के उम्मीदवारों के लिए तथा 23 जुलाई, 2025 को सोलन, मण्डी, शिमला, सिरमौर एवं सभी ज़िलों के बचे हुए उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में वहीं उम्मीदवार भाग ले सकते हैं जो भर्ती एवं पदोन्नति (2024) नियमों के तहत निर्धारित योग्यता व श्रेणीवार बैच की शर्त पूर्ण करते हों।
उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के 12 पदों के लिए 31 दिसम्बर, 2018 तक, अनुसूचित जाति के एक पद के लिए 31 दिसम्बर, 2020 तक, अनुसूचित जनजाति श्रेणी के 03 पदों के लिए 31 दिसम्बर, 2019 तक तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 03 पदों के लिए 31 दिसम्बर, 2018 तक के बैच काउंसलिंग के लिए बुलाए गए हैं।
उप निदेशक ने कहा कि काउंसलिंग में उम्मीदवार 10वीं तथा 12वीं कक्षा का योग्यता प्रमाण पत्र, व्यावसायिक योग्यता (जे.बी.टी व डी.इएल.इडी.) या इसके समकक्ष प्रमाण पत्र, शिक्षक योग्यता परीक्षा जेबीटी (टेट) प्रमाण पत्र, अन्य उच्च योग्यता प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी हिमाचली प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र, रोज़गार कार्यालय का पंजीकरण पत्र, सैनिक कल्याण के सम्बन्धित उप निदेशक द्वारा जारी भूतपूर्व सैनिक के आश्रित का प्रमाण पत्र, सैनिक कल्याण के सम्बन्धित उप निदेशक द्वारा जारी नॉन-रिहेबीलीटेटिड सर्टिफिकेट, डिस्चार्ज बुक की छायाप्रति, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो तथा उपमण्डलाधिकारी या तहसीलदार द्वारा जारी शपथ पत्र साथ लाना होगा।
उम्मीदवारों को इन सभी प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं स्वयं सत्यापित छायाप्रति साथ लानी होगी।
उप निदेशक ने कहा कि भर्ती से सम्बन्धित जानकारी तथा प्रपत्र वेबसाइट www.ddeesolan.com से प्राप्त की जा सकती है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000