अक्तूबर में शुरू होगा चंबा-चुवाड़ी सुरंग का काम, विधानसभा अध्यक्ष बोले, 2600 करोड़ से बनेगी 14 KM टनल – भारत केसरी टीवी

अक्तूबर में शुरू होगा चंबा-चुवाड़ी सुरंग का काम, विधानसभा अध्यक्ष बोले, 2600 करोड़ से बनेगी 14 KM टनल

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

*अक्तूबर में शुरू होगा चंबा-चुवाड़ी सुरंग का काम, विधानसभा अध्यक्ष बोले, 2600 करोड़ से बनेगी 14 KM टनल*

Advertisement

 

Advertisement

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चंबा-चुवाड़ी सुरंग का निर्माण कार्य इस वर्ष अक्तूबर माह तक आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगभग 14 किलोमीटर लंबी इस सुरंग के निर्माण पर लगभग 2600 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह सुरंग चुवाड़ी से आरंभ होकर चंबा शहर के सुल्तानपुर में निकलेगी। इस सुरंग का निर्माण पीपीपी मोड आधार पर होगा। इस सुरंग के निर्माण से चंबा जिला की शेष विश्व से दूरी कम होने के साथ ही पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार ने चुवाड़ी-चंबा सुरंग के लिए सार्थक पहल करते हुए अपने स्तर करोड़ों रुपए खर्च कर इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करवाई।

उन्होंने बताया कि सुरंग निर्माण की पर्यावरण मंत्रालय व एफआरए की औपचारिकताओं को निपटाया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जिला चंबा भौगोलिक दृष्टि से पिछड़ा होने के कारण यहां अन्य जिलों की तुलना में धन की अधिक आवश्यकता है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से जिला को जोडऩे के लिए सुरंग निर्माण अत्यंत आवश्यक है। इससे न केवल सडक़ मार्ग की दूरी कम होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी यह महत्त्वपूर्ण है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000