कांगड़ा: देहरा पुलिस ने मात्र पांच दिन में सुलझाई “ब्लाइंड चोरी” की गुत्थी, दो गिरफ्तार — बंद घर से उड़ाया था कीमती सामान – भारत केसरी टीवी

कांगड़ा: देहरा पुलिस ने मात्र पांच दिन में सुलझाई “ब्लाइंड चोरी” की गुत्थी, दो गिरफ्तार — बंद घर से उड़ाया था कीमती सामान

देहरा/काँगड़ा मदन शर्मा 13 नवंबर

Advertisement

देहरा जिला पुलिस ने डाडासीबा क्षेत्र में हुई एक रहस्यमयी चोरी का मामला सिर्फ पांच दिनों में सुलझाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सारा चोरी किया सामान बरामद कर लिया है।

Advertisement

एसपी देहरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 8 नवंबर को गांव चनौर निवासी राजीव कौशल ने थाना डाडासीबा में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, वह करीब दो महीने दिल्ली में रहने के बाद घर लौटे, तो पाया कि घर से फ्रिज, एलईडी टीवी, कूलर, कुर्सियां, गैस सिलेंडर, डम्बल सेट और वॉशिंग मशीन समेत कई कीमती वस्तुएं गायब थीं।

Advertisement

चोरी की सही तारीख और समय अज्ञात होने के कारण यह मामला पुलिस के लिए एक “ब्लाइंड केस” बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ डाडासीबा राजकुमार के नेतृत्व में तकनीकी व खुफिया टीम गठित की गई।

Advertisement

टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए, जिनमें एक पुरुष और एक महिला संदिग्ध नजर आए। जब पुलिस ने संदिग्ध की तस्वीरें स्थानीय लोगों को दिखाईं, तो उसकी पहचान चनौर निवासी शमशेर सिंह के रूप में हुई।

इसके बाद एसडीपीओ राजकुमार की टीम ने शमशेर सिंह के घर पर छापा मारा। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

👉 पुलिस ने दोनों से चोरी का सामान बरामद कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000