पंचायती चुनावों के लिए रिकॉर्ड नामांकन, कांगड़ा में सबसे ज्यादा 14,590 परचे दाखिल – भारत केसरी टीवी

पंचायती चुनावों के लिए रिकॉर्ड नामांकन, कांगड़ा में सबसे ज्यादा 14,590 परचे दाखिल

[ MADAN SHARMA ]

Advertisement

 

Advertisement

*ग्रामीण संसद के लिए 79676 नामांकन, कांगड़ा में 14590 ने भरा परचा, पांगी का आंकड़ा अभी बाकी*

 

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव को लेकर गांवों में लोकतंत्र का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को रिकॉर्ड 37,114 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसके साथ ही प्रदेशभर में अब तक कुल 79,676 नामांकन पत्र प्राप्त हो चुके हैं। हालांकि जिला चंबा के दुर्गम विकास खंड पांगी से रिपोर्ट आना अभी शेष है। इसलिए यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को संबंधित रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा सुबह 10 बजे से की जाएगी। उम्मीदवार 15 मई तक नाम वापस ले सकेंगे और उसी दिन चुनाव चिन्ह भी आबंटित कर दिए जाएंगे। प्रदेश में मतदान तीन चरणों में 26, 28 और 30 मई को होगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक पारंपरिक मतपत्र और मतपेटियों के माध्यम से कराया जाएगा।

नामांकन के आंकड़ों में जिला कांगड़ा सबसे आगे रहा, जहां कुल 14,590 नामांकन पत्र दाखिल हुए। वहीं लाहुल-स्पीति में सबसे कम 493 नामांकन प्राप्त हुए। मंडी में भी चुनावी सरगर्मी खूब दिखी और वहां 14,517 नामांकन जमा हुए। शिमला में 7,614 तथा हमीरपुर में 7,194 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं।

नगर पंचायत नारकंडा में सभी सदस्य निर्विरोध चुने

नगर परिषद रोहड़ू में कुल 22 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं और किसी भी प्रत्याशी ने सोमवार को अपना नामांकन वापस नहीं लिया। वहीं, नगर पंचायत नारकंडा में सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000