अब मनमानी नहीं चलेगी: कांगड़ा प्रशासन ने जारी की फूड रेट लिस्ट, देखें पूरी डिटेल – भारत केसरी टीवी

अब मनमानी नहीं चलेगी: कांगड़ा प्रशासन ने जारी की फूड रेट लिस्ट, देखें पूरी डिटेल

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

*बकरे का मीट 550 रुपए किलो, चिकन से लेकर चाय-परांठा तक के रेट तय, देखें पूरी लिस्ट*

Advertisement

 

Advertisement

जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा द्वारा आम उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा तथा बाजार में खाद्य वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से विभिन्न खाद्य पदार्थों एवं उपभोक्ता वस्तुओं की अधिकतम खुदरा दरें निर्धारित की गई हैं।

यह आदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी अधिसूचना के तहत तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है, जिसके अनुसार जिला कांगड़ा में विक्रेताओं द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक मूल्य वसूलना प्रतिबंधित रहेगा।पर्यटन विभाग से पंजीकृत होटलों को छोडक़र अन्य ढाबों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में परोसे जाने वाले भोजन के लिए भी अधिकतम दरें निर्धारित की गई हैं।

तंदूरी चपाती 8 रु. प्रति चपाती, तवा चपाती 6 रुपए, अचार सहित स्टफ्ड परांठा 22 रुपए तथा साधारण परांठा 17 रुपए प्रति तय किया गया है। इसके अतिरिक्त दो पूरी भटूरा चना-दही सहित 55 रुपए प्रति प्लेट, चावल-चपाती दाल, सब्जी, कढ़ी सहित पूर्ण भोजन 90 रुपए, चावल प्लेट 55 रुपए, साधारण दाल 45 रुपए, दाल फ्राई 65 रुपए, वेजिटेबल स्पेशल 75 रुपए तथा पालक-मटर पनीर 90 से 100 रुपए प्रति प्लेट निर्धारित किए गए हैं।

मांस की प्लेट 5 पीस सहित 132 रुपए तथा चिकन करी 88 रुपए प्रति प्लेट तय की गई है, जबकि चाय 15 रुपए निर्धारित की गई है। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेशों के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए हैं तथा चेतावनी दी है कि निर्धारित दरों से अधिक वसूली या किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000