सरकार ने मनाए HRTC कर्मी, नहीं होगी हड़ताल – भारत केसरी टीवी

सरकार ने मनाए HRTC कर्मी, नहीं होगी हड़ताल

[मदन शर्मा]

Advertisement

कर्मचारियों को 35 करोड़ के लाभ देने को लेकर बनी सहमति

Advertisement

ओटीए, मेडिकल बिल, यूनिफॉर्म भत्ता और पदोन्नति पर भी मानी सरकार

150 किलोमीटर से ज्यादा चलने वाली बसों में परिचालकों को फ्रंट सीट

हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल टल गई है। बुधवार को राज्य सचिवालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) आरडी नजीम की अध्यक्षता में करीब तीन घंटे चली बैठक के बाद चालक-परिचालक यूनियनों ने हड़ताल न करने की घोषणा की। बैठक में एचआरटीसी प्रबंधन और कर्मचारी संगठनों के बीच कई महत्त्वपूर्ण मांगों पर सहमति बनी। बैठक के बाद संयुक्त समन्वय समिति (जेसीसी) एवं चालक यूनियन के प्रधान मानसिंह ठाकुर ने बताया कि सरकार ने कर्मचारियों की सभी मांगें नहीं मानी हैं, लेकिन कई अहम मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय लिया गया है और कर्मचारियों को 35 करोड़ के लगभग लाभ देने को लेकर सहमति बनी है। इस सहमति के चलते 25 जून से प्रस्तावित चक्का जाम और हड़ताल का आह्वान वापस ले लिया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि चालक-परिचालकों का 12 माह का लंबित ओटीए, एनओए (ओवरटाइम भत्ता) शीघ्र जारी किया जाएगा। इसके अलावा 7.10 करोड़ रुपए के लंबित मेडिकल प्रतिपूर्ति दावों का भुगतान गुरुवार को कर्मचारियों के खातों में किया जाएगा। यूनिफार्म भत्ते के लिए 1.50 करोड़ रुपए की राशि अगले दस दिनों के भीतर जारी करने तथा एक माह के भीतर नई यूनिफॉर्म उपलब्ध करवाने पर भी सहमति बनी।

वहीं कर्मचारियों के वेतन का नियमित भुगतान प्रत्येक माह की पहली तारीख को सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में चालक एवं परिचालकों की लंबित पदोन्नतियों को 10 जुलाई, 2026 तक पूरा करने पर भी सहमति बनी। परिचालकों की सुविधा के लिए 150 किलोमीटर से अधिक दूरी वाले रूटों पर बसों

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000