#सोलन के रबोंन में रोड मिरर और स्पीड ब्रेकर ना होने से दुर्घटनाओं को मिल रहा न्यौता। – भारत केसरी टीवी

#सोलन के रबोंन में रोड मिरर और स्पीड ब्रेकर ना होने से दुर्घटनाओं को मिल रहा न्यौता।

Solan Madan Sharma 12 jan

Advertisement

स्थानीय लोगो ने प्रशासन से लगाई रोड मिरर और स्पीड ब्रेकर लगाने की गुहार।

Advertisement

प्रदेश भर में सड़क दुर्घटनाएं ना हो इसके लिए एनएचएआई द्वारा रोड मिरर और स्पीड ब्रेकर लगाए जाते है जिससे कि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके लेकिन सोलन शहर के रबोन में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी को जाने वाले मार्ग पर सड़क दुर्घटना होने का डर बना हुआ है। नेशनल हाईवे पर चल रहे वाहनों की स्पीड ज्यादा होती है और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से आने वाले वाहन चालक को गाड़ी दिखाई नहीं देती जिस वजह से दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई रहतीहै।
जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि वहां पर रोड मिरर और स्पीड ब्रेकर लगाया जाए जिससे कि किसी भी सड़क दुर्घटना से बचा जा सके। साथ ही स्थानीय लोगों ने गुहार लगाई है की वहां मौजूद स्ट्रीट लाइट को भी ठीक करवाया जाए इस विषय पर वार्ड नंबर 14 के पार्षद राजीव कोड़ा से जब बातचीत की तो उनका कहना है कि पहले भी रोड मिरर लगवाए गए थे लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने वह मिरर तोड़ दिए जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अब यह मामला संज्ञान में आया है और जल्द ही रोड मिरर और स्पीड ब्रेकर लगाया जाएगा जिससे कि कोई भी सड़क दुर्घटना सामने ना आए।
साथ ही स्ट्रीट लाइट भी ठीक करवाई जाएगी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000