शिमला में पूर्व एमईएस इंजीनियर पर CBI का शिकंजा! आय से 66 लाख अधिक संपत्ति का आरोप, पत्नी के नाम 33 लाख की एफडी भी जांच के घेरे में – भारत केसरी टीवी

शिमला में पूर्व एमईएस इंजीनियर पर CBI का शिकंजा! आय से 66 लाख अधिक संपत्ति का आरोप, पत्नी के नाम 33 लाख की एफडी भी जांच के घेरे में

[MADAN SHARMA]

Advertisement

शिमला। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (MES) मनाली के तत्कालीन असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर केके सोनी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिमला में एफआईआर दर्ज की है। मामले में उनकी पत्नी रितु को भी आरोपी बनाया गया है।

Advertisement

CBI की जांच के अनुसार सोनी की ज्ञात वैध आय करीब 39.43 लाख रुपये थी, जबकि जांच में 66.20 लाख रुपये की अनुपातहीन संपत्ति सामने आई है। एजेंसी के अनुसार यह राशि उनकी ज्ञात आय से 167.88 फीसदी अधिक है।

बैंक और पीपीएफ खातों में मिले लाखों रुपये

जांच के दौरान 1 जनवरी 2023 को दंपती के बैंक और पीपीएफ खातों में कुल 33.44 लाख रुपये जमा पाए गए थे। वहीं 4 जुलाई 2026 तक उनकी कुल संपत्ति करीब 1.26 करोड़ रुपये आंकी गई।

CBI के अनुसार सोनी की पत्नी रितु गृहिणी हैं और उनकी कोई स्वतंत्र आय या व्यावसायिक गतिविधि सामने नहीं आई है। इसके बावजूद उनके नाम पर IDFC बैंक में तीन एफडी मिलीं, जिनमें कुल 33 लाख रुपये जमा थे। अब जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इन संपत्तियों में सोनी की कथित अवैध कमाई का इस्तेमाल हुआ था या नहीं।

झांसी में 14.67 लाख के दो भूखंड भी खरीदे

जांच में सामने आया है कि जनवरी 2026 में झांसी के मौजा पाली पहाड़ी में सोनी के नाम पर 14.67 लाख रुपये के दो भूखंड खरीदे गए थे। इन संपत्तियों के लिए इस्तेमाल की गई रकम के स्रोत की भी जांच की जा रही है।

CBI के अनुसार कुल संपत्ति में करीब 16.16 लाख रुपये का पीपीएफ, बैंक खातों में जमा रकम, एफडी, बीमा पॉलिसियां, दोनों भूखंड और तलाशी के दौरान बरामद 9.60 लाख रुपये नकद शामिल हैं।

4 जुलाई को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार हुए थे

केके सोनी को CBI ने 4 जुलाई 2026 को मनाली स्थित कार्यालय से 93 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। यह रकम बिलों के निपटारे के एवज में लेने का आरोप था।

इससे एक दिन पहले सत्यापन के दौरान भी 40 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया गया था। अब रिश्वत के मामले के साथ-साथ आय से अधिक संपत्ति से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

CBI की जांच अभी जारी है और संपत्तियों तथा उनके स्रोत से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।

Oplus_131072

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000