अब ऑफलाइन होंगे 5 लाख तक के काम के टेंडर, PWD ने आपदा से जुड़े छोटे कार्यों के लिए दी छूट – भारत केसरी टीवी

अब ऑफलाइन होंगे 5 लाख तक के काम के टेंडर, PWD ने आपदा से जुड़े छोटे कार्यों के लिए दी छूट

[MADAN SHARMA]

Advertisement

प्रदेश में वर्ष 2025 की प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त सडक़ों और पुलों की बहाली के काम अब तेजी से करवाए जा सकेंगे। लोक निर्माण विभाग ने आपदा से जुड़े छोटे बहाली कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया में बड़ी छूट दी है। पोस्ट डिजास्टर नीड्स असेसमेंट (पीडीएनए)-2025 के तहत मंजूर पांच लाख रुपए तक लागत वाले कार्यों को ऑफलाइन टेंडर के जरिए करवाने की अनुमति दे दी गई है। खास बात यह है कि ऐसे कार्यों के लिए प्रेस नोटिस जारी करने की भी जरूरत नहीं होगी। लोक निर्माण विभाग के अभियंता-प्रमुख ने मंगलवार को सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं और अधिशासी अभियंताओं को आदेश की प्रति भेजकर तत्काल अनुपालना सुनिश्चित करने को कहा है।

Advertisement

सरकार का यह फैसला आपदा से क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की जल्द बहाली के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार की और से जारी नोटिफिकेशन में साफ किया है कि ऑफलाइन टेंडर की यह छूट हर तरह के काम के लिए नहीं होगी। इसका लाभ उन्हीं कार्यों को मिलेगा, जो तात्कालिक प्रकृति के हों और सार्वजनिक सुरक्षा तथा बुनियादी ढांचे की बहाली के लिए जरूरी हों। यानी ऐसी सडक़, पुल या अन्य संबंधित संरचना, जिसकी क्षति के कारण लोगों की आवाजाही या सुरक्षा प्रभावित हो रही है, उसकी मरम्मत और बहाली के काम को निर्धारित प्रक्रिया में तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा।

निर्माण और बहाली कार्यों को मिलेगी रफ्तार

वर्तमान व्यवस्था के तहत निर्माण और बहाली कार्यों में टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। इससे छोटे, लेकिन जरूरी कामों को शुरू करने में समय लग सकता है। अब पीडीएनए-2025 के तहत पांच लाख रुपए तक के कार्यों के लिए ऑफलाइन टेंडर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000