हमीरपुर में बैठकर भारत विरोधी काम, सहारनपुर का आरोपी युवक कोर्ट ने 3 दिन के रिमांड पर भेजा – भारत केसरी टीवी

हमीरपुर में बैठकर भारत विरोधी काम, सहारनपुर का आरोपी युवक कोर्ट ने 3 दिन के रिमांड पर भेजा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हमीरपुर में बैठकर भारत के खिलाफ सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रहा युवक अब सच उगलने लगा है। पालमपुर से ठिकाना बदलकर हमीरपुर में रह रहे युवक का असली ठिकाना उत्तर प्रदेश का सहारनपुर है। पिछले कुछ समय से पुलिस इस आरोपी की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही थी और जैसे ही सूचना पुख्ता हुई, जिला पुलिस ने सोमवार को उसे दबोच कर केंद्रीय एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया। युवक की उम्र 20-21 के करीब बताई जा रही है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। उधर, पुलिस रिमांड में आरोपी से जिला पुलिस के अलावा स्टेट सीआईडी और सेंट्रल एजेंसी आईबी द्वारा पूछताछ किए जाने की सूचना है। सेंट्रल जांच एजेंसी की टीम मंगलवार को ही हमीरपुर पहुंची है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपी व्हाटसऐप ग्रुप और इंस्टा के माध्यम से एंटी नेशन गतिविधियां फैलाने का काम कर रहा था।

हालांकि अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है जिसमें युवक के किसी आतंकी संगठन से कनेक्शन के सबूत मिले हों। जांच एंजेंसियां अपने-अपने स्तर पर पूछताछ कर रही हैं। अभी रिमांड में क्या निकलकर आता है, यह देखने वाली बात होगी। उधर, पता चला है कि युवक का परिवार पहले जिला कांगड़ा के पालमपुर में रहता था। इसकी आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई दैहण स्कूल में होने की बात भी कही जा रही है। यह परिवार कुछ समय पहले हमीरपुर शिफ्ट हुआ है। युवक के परिवार में उसके माता-पिता के अलावा दो भाई और एक बहन हैं। पकड़ा गया युवक टेलरिंग का काम करता है, जबकि उसके पिता कबाड़ इत्यादि का काम करते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000