दुर्गम हिमाचली क्षेत्रों के लिए स्थायी एयर एम्बुलेंस सेवा की मांग लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मिले राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार – भारत केसरी टीवी

दुर्गम हिमाचली क्षेत्रों के लिए स्थायी एयर एम्बुलेंस सेवा की मांग लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मिले राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा।   03/08/2026

Advertisement

 

Advertisement

दुर्गम हिमाचली क्षेत्रों के लिए स्थायी एयर एम्बुलेंस सेवा की मांग लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मिले राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार

 

पांगी, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, बड़ा भंगाल और डोडरा-क्वार के मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत; केंद्रीय मंत्री ने शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

 

शिमला भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश के अत्यंत दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों—चंबा की पांगी घाटी, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कांगड़ा के बड़ा भंगाल तथा शिमला के डोडरा-क्वार—के लिए स्थायी एयर एम्बुलेंस सेवा स्वीकृत करने की मांग उठाई। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय मंत्री को विस्तृत पत्र भी सौंपा।

 

डॉ. सिकंदर कुमार ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि हिमाचल प्रदेश के ये दुर्गम क्षेत्र वर्ष में लगभग 8 से 9 महीने तक भारी बर्फबारी और प्राकृतिक आपदाओं के कारण देश के अन्य हिस्सों से प्रभावित रहते हैं। विशेष रूप से पांगी घाटी का मुख्य मार्ग लगभग 14,500 फीट ऊंचे साच पास से होकर गुजरता है, जो लंबे समय तक बंद रहता है। ऐसी परिस्थितियों में गंभीर मरीजों को 250 से 300 किलोमीटर दूर अस्पतालों तक पहुंचाना अत्यंत कठिन हो जाता है, जिससे कई बार जीवन पर संकट उत्पन्न हो जाता है।

 

उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों और आधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों का अभाव है। हृदयाघात, गंभीर दुर्घटनाओं, गर्भावस्था की जटिलताओं तथा अन्य मेडिकल आपात स्थितियों में केवल सड़क मार्ग पर निर्भर रहना मरीजों के लिए जोखिमपूर्ण है। ऐसे में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सहयोग से समर्पित एवं स्थायी एयर एम्बुलेंस सेवा इन क्षेत्रों के हजारों लोगों के लिए जीवनरक्षक साबित होगी।

 

डॉ. सिकंदर कुमार ने आग्रह किया कि हिमाचल प्रदेश के चिन्हित जनजातीय एवं अति-दुर्गम क्षेत्रों के लिए स्थायी एयर एम्बुलेंस सेवा को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान की जाए, ताकि किसी भी मेडिकल इमरजेंसी में मरीजों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

 

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इस मांग को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इस विषय पर हिमाचल प्रदेश सरकार से समन्वय स्थापित कर शीघ्र स्थायी समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा, ताकि दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

 

डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि यदि यह सेवा प्रारंभ होती है तो प्रदेश के दूरस्थ और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सहायता समय पर मिल सकेगी और अनेक अनमोल जीवन बचाए जा सकेंगे। उन्होंने इस महत्वपूर्ण जनहितकारी विषय पर सकारात्मक आश्वासन देने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000